फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress MLA was drunk abusing in a moving train woman complained to police in Madhya Pradesh

MP News: रेवांचल एक्सप्रेस में कांग्रेस के दो विधायकों ने नशे में महिला के साथ की बदसलूकी, एफआईआर दर्ज

Fri, 07 Oct 2022 03:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 03:49 PM IST
सार

एक महिला ने सतना और कोतमा के कांग्रेस विधायकों पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। दोनों पर नशे में होने और चलती ट्रेन में गाली-गलौज करने के आरोप हैं। 
 

विज्ञापन
Congress MLA was drunk abusing in a moving train woman complained to police in Madhya Pradesh
कांग्रेस विधायकों पर बदसलूकी के आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा और भोपाल के बीच चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला ने सतना और कोतमा के कांग्रेस विधायकों पर बदसलूकी पर आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि दोनों विधायकों ने शराब पी रखी थी। दोनों की गाली-गलौज की वजह से सात महीने का उसका मासूम बच्चा सो नहीं सका। सतना विधायक ने इन आरोपों का खंडन किया है। आरपीएफ ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत में लिखा कि उसके पति वकील है और वह सात माह के बेटे के साथ छह अक्टूबर को रीवा से रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) की यात्रा रेवांचल एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास कम्पार्टमेंट में कर रही थी। रात करीब 11:50 बजे सामने वाली बर्थ पर सफर कर रहे कोतमा विधायक सुनील सराफ और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने पास वाली बर्थ पर खाना खाया। इस दौरान दोनों नशे में थे। गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। कंधे पर हाथ लगाकर मुझे उठाया। दोनों बुरी नीयत से उसे देख रहे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार उसने दोनों से अनुरोध भी किया कि बच्चा सो रहा है। जोर-जोर से बात न करें, तब भी दोनों नहीं माने और गाली-गलौज करने लगे। तब उसने अपने पति को घटनाक्रम की जानकारी दी। उनकी शिकायत पर सागर रेलवे स्टेशन पर पुलिस कूपे में आई और सीट बदल दी। जब वह नई सीट पर जाने लगी तब सुनील सराफ ने यह कहा कि आप क्यों परेशान हो रही हो? उसने टीटीई और सागर पुलिस को दोनों को उतारने को कहा, लेकिन पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया। 


विधायक ने खारिज किए आरोप 
घटना मैहर और कटनी स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने महिला की सागर में बर्थ बदली थी। रानी कमलापति स्टेशन पहुंचने पर महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि हमने तो रात में कूपे की लाइट लगाई ही नहीं। महिला के पास बच्चा था, इस वजह से उसे अपनी सीट भी दे दी थी। नशे में होने के आरोप बेबुनियाद है।

रेलवे पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
रेलवे पुलिस ने अपराध क्रमांक 00/22 अंतर्गत आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।   


वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी से की कार्रवाई की मांग 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस घटना पर कहा कि यह दुर्भाग्यजनक घटना है। इसमें किसी को माफ नहीं किया जा सकता। एक बहन के साथ शराब के नशे में धुत होकर कांग्रेस के विधायक बदसलूकी करते हैं, कांग्रेस इसका जवाब दें। मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि बेटी हूं तो लड़ सकती हूं और वह बेटी थी जो आपके दुराचारी विधायकों से लड़ी और उसने जाकर शिकायत की है। प्रियंका जी को इस पर जवाब देना चाहिए कि वह क्या कार्रवाई करनी चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed