फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress leader Nana Patole wrote a letter to CM Shinde appealed not to allow Dhirendra Shastri

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का महाराष्ट्र में विरोध, कांग्रेस नेता ने CM को पत्र लिख कहा..

Fri, 17 Mar 2023 11:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 11:39 AM IST
सार

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कड़ा विरोध किया है। नाना पटोले ने कहा कि हम मुंबई में धीरेंद्र शास्त्री का कोई कार्यक्रम नहीं होने देंगे। 

विज्ञापन
Congress leader Nana Patole wrote a letter to CM Shinde appealed not to allow Dhirendra Shastri
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके कार्यक्रम को लेकर विरोध शुरू हो गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर 18-19 मार्च को मुंबई में बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने को कहा है। उन्होंने लिखा महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है और अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं है। अगर मुंबई में बागेश्वर महाराज के कार्यक्रम होते हैं तो हम उनका विरोध करेंगे। वहीं, पटोले ने पत्र में संत तुकाराम के अपमान की बात भी लिखी है।
विज्ञापन


बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कड़ा विरोध किया है। नाना पटोले ने कहा कि हम मुंबई में धीरेंद्र शास्त्री का कोई कार्यक्रम नहीं होने देंगे। बता दें, इससे पहले महाराष्ट्र के नागपुर में बागेश्वर धाम के कथावाचक ने दरबार लगाया था।  उस दौरान भी अंधविश्वास उन्मूलन समिति की ओर से  बाबा को चुनौती दी गई थी। बागेश्वर धाम वाले बाबा के नाम से ख्याति पा रहे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दावा है कि वह दूसरे व्यक्ति के मन की बात जान सकते हैं और उस व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी बता सकते हैं। अपने दावे के चलके वह इन दिनों चर्चा में हैं। देशभर में कई जगहों पर बागेश्वर धाम के कथावाचक दरबार लगाते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। छतरपुर के गड़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम में भी बड़ी संख्या में लोग बाबा के दरबार में पहुंचते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed