फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress has prepared to surround the government across the state, 4 big demonstrations in a month, big leader

mp news: कांग्रेस ने की सरकार को प्रदेश भर में घेरने की तैयारी, महीने में 4 बड़े प्रदर्शन,दिग्गज होंगे शामिल

Mon, 05 Aug 2024 07:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 05 Aug 2024 07:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एमपी सरकार को घेरने के लिए अगस्त महीने में चार बड़े आंदोलन करने जा रही है, जिसकी शुरुआत मंगलवार 6 अगस्त इंदौर से होगी। इन आंदोलनों में सभी बड़े नेता शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
Congress has prepared to surround the government across the state, 4 big demonstrations in a month, big leader
पीसीसी जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एमपी सरकार को भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर घेरने की रणनीति तैयार की है। इसे लेकर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन किए जाएंगे अगस्त माह में ही कर बड़े प्रदर्शन करने की तैयारी है। खास बातें है कि इन प्रदर्शनों में प्रदेश के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे। कांग्रेस का यह प्रदर्शन प्रदेश के चार अगल-अलग संभागों में होगा। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि  1942 की अगस्त क्रांति की तर्ज पर कांग्रेस यह आंदोलन करेगी। दरअसल कांग्रेस का सियासत के बड़े पॉवर सेंटर्स में यह बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


प्रदेश इन शहरों में होंगे बड़े प्रदर्शन
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी किए गए आंदोलन की तारीख के अनुसार 6 अगस्त को निगम भ्रष्टाचार के खिलाफ इंदौर में, इसके बाद 9 अगस्त को लहार, 13 को उज्जैन और 30 अगस्त को यूथ कांग्रेस का युवा क्रांति आंदोलन भोपाल में होगा। इसमें 9 अगस्त को भिंड में कांग्रेस  के द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 13 अगस्त को उज्जैन में कलेक्ट्रेट का घेराव होगा। वहीं 30 अगस्त को भोपाल में युवक कांग्रेस सीएम हाउस का घेराव करेगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस के ये बड़े नेता प्रदर्शन में  होंगे शामिल
 मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी को विधानसभा और लोकसभा में मिली बड़ी पराजय के बाद पार्टी में एक बार फिर से एकता दिखाई दी है। पार्टी द्वारा किए जा रहे आंदोलन में सभी बड़े नेता पहुंच रहे हैं। हाल ही में नर्सिंग घोटाले को लेकर भोपाल के नरेला विधानसभा में कांग्रेस ने आंदोलन किया था जिसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से लेकर सभी बड़े नेता पहुंचे थे। अब इन आंदोलनों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह समेत सभी पदाधिकारी और बड़ी नेता शामिल होंगे। सरकार की वादा खिलाफी, प्रदेश पर बढ़ रहे कर्ज, कानून व्यवस्था,महंगाई, कांग्रेस नेताओं पर कार्यवाही समेत युवा, किसान और महिलाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed