फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Concealing one's identity at hotels in Bhopal will now be difficult: who is staying at the hotel, and is their

भोपाल के होटल में अब पहचान छिपाना होगा मुश्किल: होटल में कौन ठहरा, पहचान असली या नकली? बारकोड से होगा सत्यापन

Thu, 22 Oct 2026 05:10 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 22 Oct 2026 05:10 PM IST
सार

 भोपाल पुलिस होटल, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों की पहचान जांचने के लिए अतिथि ऐप का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी में है। एमपी नगर थाना क्षेत्र से प्रस्तावित इस व्यवस्था में बारकोड स्कैन कर आधार का ऑफलाइन सत्यापन किया जाएगा। सफल होने पर इसे पूरे शहर में लागू करने की योजना है।

विज्ञापन
Concealing one's identity at hotels in Bhopal will now be difficult: who is staying at the hotel, and is their
एमपी नगर थाना भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के होटलों में गलत नाम-पते या फर्जी पहचान-पत्र के सहारे ठहरने वालों की पहचान करना अब पहले से आसान हो सकता है। भोपाल पुलिस होटल, लॉज और धर्मशालाओं में आने वाले मेहमानों के सत्यापन के लिए ‘अतिथि ऐप’ आधारित व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसकी शुरुआत प्रायोगिक तौर पर एमपी नगर थाना क्षेत्र से की जाएगी। योजना सफल रही तो इसे शहर के दूसरे इलाकों में भी लागू किया जा सकता है। अतरिक्त पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, इस व्यवस्था के तहत होटलों और ठहरने के दूसरे स्थानों पर विशेष बारकोड उपलब्ध कराया जाएगा। मेहमान को अपने मोबाइल से इसे स्कैन करना होगा। इसके माध्यम से आधार का ऑफलाइन सत्यापन करने की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य पहचान-पत्रों की प्रामाणिकता जांचना और गलत पहचान के सहारे ठहरने वाले लोगों की पहचान में मदद करना है।
विज्ञापन


होटल में चेक-इन से लेकर पुलिस की जांच तक क्या बदलेगा?
अभी होटल संचालक मेहमानों से पहचान-पत्र लेकर उनके विवरण दर्ज करते हैं। लेकिन केवल दस्तावेज की प्रति रख लेने से यह सुनिश्चित नहीं होता कि इस्तेमाल किया गया पहचान-पत्र वास्तविक है या उसमें दी गई जानकारी सही है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था में बारकोड के जरिए सत्यापन की प्रक्रिया अपनाने की तैयारी है। इससे पहचान-पत्र की जांच में मदद मिल सकती है और फर्जी दस्तावेज के सहारे ठहरने के मामलों को पकड़ना आसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी पहचान से छिपने वालों पर क्यों है नजर?
होटल में ठहरने वाले व्यक्ति की पहचान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर पुलिस जांच का अहम हिस्सा होती है। अगर कोई आरोपी गलत नाम या फर्जी दस्तावेज के सहारे ठहरता है, तो उसकी तलाश में पुलिस को अतिरिक्त समय लग सकता है। भोपाल में सामने आए ऐसे मामलों ने भी डिजिटल सत्यापन की जरूरत को चर्चा में ला दिया है। 

केवल फर्जी आधार पकड़ना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं फायदे
1- फरार आरोपियों की तलाश: होटल में दर्ज वास्तविक पहचान और ठहरने की जानकारी समय पर मिलने से जांच एजेंसियों को आरोपियों का पता लगाने में मदद मिल सकती है।
2- होटल संचालकों की जवाबदेही: सत्यापन की एक समान प्रक्रिया बनने से मेहमानों के दस्तावेज जांचने में लापरवाही की गुंजाइश कम हो सकती है। इसके लिए होटल संचालकों की जिम्मेदारियां स्पष्ट करना जरूरी होगा।
3- जांच में समय की बचत: डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होने पर पुलिस को जरूरत पड़ने पर होटल के रजिस्टर और दस्तावेजों की जानकारी जुटाने में कम समय लग सकता है।

4- फर्जी दस्तावेजों पर रोक: यदि व्यवस्था छेड़छाड़ किए गए पहचान-पत्रों की पहचान करने में सक्षम होती है, तो इसका इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई के लिए अहम सुराग मिल सकते हैं।


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?: अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी नहीं थमेगी बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट

पहले एमपी नगर, फिर पूरे भोपाल पर नजर
फिलहाल इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एमपी नगर थाना क्षेत्र से शुरू करने की तैयारी है। शुरुआती चरण में व्यवस्था की उपयोगिता, तकनीकी दिक्कतों और होटल संचालकों को होने वाली परेशानियों का आकलन किया जा सकेगा। इसके बाद जरूरी बदलाव कर इसे दूसरे थाना क्षेत्रों तक बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। भोपाल पुलिस की इस पहल का असर इस बात से तय होगा कि बारकोड स्कैन करने की प्रक्रिया कितनी आसान और विश्वसनीय रहती है तथा इससे फर्जी पहचान के मामलों में जांच कितनी प्रभावी होती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed