फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Complaint of MP BJP Minority Morcha VP Nasir Shah regarding anti-party activities reached officials

Bhopal News: सियासत BJP की, काम कांग्रेस-एमआईएम का और सद्दाम हुसैन है आइडियल, जानिए कौन है यह अल्पसंख्यक नेता

Sat, 24 Aug 2024 02:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 24 Aug 2024 02:28 PM IST
सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नासिर शाह को लेकर यह शिकायत भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंची है। मोर्चा के अध्यक्ष एम एजाज को की गई शिकायत में कहा गया है कि शाह अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं और पार्टी की विचारधारा के विपरीत काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Complaint of MP BJP Minority Morcha VP Nasir Shah regarding anti-party activities reached officials
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने उन्हें पद, शौहरत और पहचान दी। ये सब उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचाने का माध्यम बने। लेकिन, पार्टी की नीतियां और सिद्धांत उनके दिल को नहीं छूते। जब बात काम की आती है तो वे कांग्रेस के लिए समर्पण दिखाते हैं। अपने आदर्श के रूप में वे सद्दाम हुसैन और असदुद्दीन ओवैसी को देखते हैं। इस सोच को मन में रखने के अलावा, वे इसे सोशल मीडिया पर भी खुलकर बयां करते हैं।

विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नासिर शाह को लेकर यह शिकायत भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंची है। प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष एम एजाज को की गई इस शिकायत में कहा गया है कि नासिर शाह अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं और वे पार्टी की विचारधारा के विपरीत काम कर रहे हैं। इसलिए उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


इंदौर विधानसभा क्षेत्र 5 के मंडल महामंत्री योगेश ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी विचारधारा और सिद्धांतों के कारण जानी जाती है। लेकिन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देश, सनातन धर्म, भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और भारत सरकार के कानून के खिलाफ सोच रखते हैं। यही नहीं, नासिर शाह सोशल मीडिया पर देश, भाजपा, सरकार, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के खिलाफ खुलेआम पोस्ट डालने से भी नहीं चूकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में यह भी कहा गया है कि नासिर शाह भाजपा का झंडा भी जला चुके हैं। वे विधानसभा चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्र 5 में कांग्रेस के लिए काम करते नजर आए हैं और पार्टी के खिलाफ बैठकें भी की हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि नासिर शाह ईराक के सद्दाम हुसैन और इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष अकबर ओवैसी को अपना आदर्श मानते हैं। वे पार्टी की आड़ में अवैध जमीनों का धंधा कर रहे हैं, जिसके लिए पिछले दिनों उनके खिलाफ लसुड़िया थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष के खिलाफ इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही मोर्चा खोल रखा है। भाजपा का गद्दार करार देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने नासिर शाह का हाल ही में पुतला दहन किया। इस दौरान योगेश ठाकुर, विकास वर्मा, अश्विन हार्डिया, मुकेश मौर्य, बंटी गुप्ता, विकास आवले, पियूष गोयल, सचिन खरे, रोहन ठाकुर, सागर देवांग, पंकज यादव, गोलू सेन, कान्हा जैन, दीपेश वर्मा ने भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मोर्चा अध्यक्ष एम एजाज से मांग की है कि पार्टी के ऐसे गद्दार को तत्काल पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर जल्द अमल नहीं किया गया तो इस लेकर प्रदेशभर में आंदोलन श्रृंखला चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed