फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Shivraj will inaugurate Youth Games on October 1, players from across the state will gather

Youth Games 2023: सीएम शिवराज एक अक्टूबर को करेंगे यूथ गेम्स का शुभारंभ, जुटेंगे प्रदेशभर के खिलाड़ी

Fri, 29 Sep 2023 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 06:52 PM IST
सार

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 7 बजे करेंगे। इस मौके पर मशहूर गायिका शिल्पा राव और पवनदीप राजन मनमोहक प्रस्तुति देंगे। 

 

विज्ञापन
CM Shivraj will inaugurate Youth Games on October 1, players from across the state will gather
टीटी नगर स्टेडियम में यूथ गेम्स का शुभारंभ कार्यक्रम होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आगाज एक अक्टूबर को होने जा रहा है। इसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी जुटेंगे। रविवार को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभांरभ किया जाएगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े सकते हैं।
विज्ञापन


खेलो एमपी यूथ गेम्स की भव्य तैयारी की गई है। टीटी नगर स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें प्रख्यात पार्श्व गायिका शिल्पा राव और वॉइस ऑफ इंडिया के विनर पवनदीप राजन अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



इन शहरों में होंगी प्रतियोगिताएं 
राज्य स्तरीय खेलो एमपी-2023 के गेम्स 5 अक्टूबर तक भोपाल, रीवा, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, कटनी और शिवपुरी में खेले जाएगे। भोपाल में वॉलीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती, बॉक्सिंग, फेंसिंग, जूड़ो, ताईक्वांडो, टेनिस, क्याकिंग-कैनोइंग, रोइंग, तैराकी की प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। रीवा में कबड्डी, इंदौर में वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस, ग्वालियर में हॉकी, बैडमिंटन, उज्जैन में मलखंभ और योगासन, जबलपुर में खो-खो और आर्चरी, कटनी में शतरंज तथा शिवपुरी में शूटिंग और एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed