MP News: सीएम शिवराज का दावा- आने वाले 10 साल में हैदराबाद और बेंगलुरू को पछाड़ देगा इंदौर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर दौरे पर बड़ी बात कही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 10 साल में इंदौर, हैदराबाद-बेंगलुरू जैसे शहरों को पछाड़ देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया, इंदौर में इसी गति से विकास होता रहा तो आने वाले 10 साल में इंदौर शहर, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहर को पछाड़ देगा। दरअसल, सीएम शिवराज इंदौर में 56.67 करोड़ रुपये की लागत से लवकुश चौराहे पर बनने वाले 6 लेन फ्लॉईओवर ब्रिज के भूमिपूजन के अवसर पर इंदौर पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इंदौर की जनता की मांग को देखते हुए बाणगंगा क्षेत्र से लवकुश चौराहे होकर अरविंदो हॉस्पिटल तक एक और फ्लॉईओवर ब्रिज बनाने की घोषण भी की।
अपना इंदौर अगले 10 वर्षों में देश के बड़े महानगरों को विकास में पीछे छोड़ देगा, मध्यप्रदेश की तरक्की का 'ग्रोथ इंजन' बनेगा। pic.twitter.com/4lWsLhpzho
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 2, 2022विज्ञापन
इस दौरान सीएम चौहान ने कहा, इंदौर आने वाले 10 साल में देश के हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों को पीछे छोड़ देगा। अब इंदौर नई उड़ान भरने के लिए तैयार हो गया है। इंदौर मेट्रो का कार्य तेज गति से हो रहा है, इंदौर मेट्रो का कार्य पूरा होने के बाद मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने आगे कहा, मेट्रो रेल के कार्य से लवकुश चौराहे पर बनने वाले फ्लॉईओवर का कार्य प्रभावित नही होगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री चौहान ने लवकुश चौराहे पर बनने वाले फ्लॉईओवर के कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा, इंदौर में तीन और फ्लॉईओवर बनाए जाएंगे। 41.18 करोड़ रुपए की लागत से खजराना चौराहे पर और 47.27 करोड़ रुपए की लागत से भंवरकुआ चौराहे पर भी फ्लॉईओवर बनेगा। साथ ही फूटी कोटी चौराहे पर फ्लॉईओवर बनाने के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य प्रारम्भ भी कर दिया गया है।
इंदौर एयरपोर्ट को विस्तार कार्यों के लिए 20.48 एकड़ भूमि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौंप दी है, सांसद शंकर लालवानी के आईडीए अध्यक्ष रहते ये जमीन एयरपोर्ट को दी गई थी। इंदौर एयरपोर्ट के पास एप्रोच रोड बनने के बाद आज इस सड़क के कागजात मुख्यमंत्री ने इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सीवी रवीन्द्रन को सौंपे।
