फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM MOHAN Yadav reached Taj St. James Court Hotel in London

MP: लंदन के ताज सेंट जेम्स कोर्ट होटल में पहुंचे सीएम यादव, ब्रिटेन चैप्टर के सचिव डीके त्यागी ने किया स्वागत

Tue, 26 Nov 2024 09:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 26 Nov 2024 09:01 PM IST
सार

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ब्रिटेन और जर्मनी के दौरे पर हैं। जहां वे आज (मंगलवार) लंदन पहुंचे। लंदन के ताज सेंट जेम्स कोर्ट होटल में मोहन यादव पहुंचे, जहां उनका स्वागत ब्रिटेन चैप्टर के अंतर्राष्ट्रीय सचिव एनआरआई डीके त्यागी ने किया।
 

विज्ञापन
CM MOHAN Yadav reached Taj St. James Court Hotel in London
सीएम यादव का स्वागत करते डीके त्यागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अपनी यूके यात्रा के दौरान लंदन में एनआरआई समूह "फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश" द्वारा आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लंदन (यूके) में रॉयल नेशनल होटल में आयोजित प्रवासी समुदाय और "फ्रेंड्स ऑफ एमपी" के सदस्यों से संवाद कार्यक्रम में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान लंटन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल समेत भारतीय प्रवासी शामिल रहे । 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश" के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत बदलते दौर का भारत है यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन उनका काम करने का तरीका अपने आप में अलग है। उन्होंने कहा कि यह बात और भी गौरवांवित करती है कि जब अन्य देशों के द्वारा यह सुना जाए कि दुनिया में कोई नेता है तो नरेंद्र मोदी हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। लोकतंत्र के इस पावन मंदिर में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्हीं के पद चिन्हों पर पूरा देश तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन


डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। बदलते दौर में मध्य प्रदेश में सभी क्षेत्रों में कार्य हो रहे हैं। हमने अधोसंरचना का क्षेत्र हो या फिर अन्य मूलभूत सुविधाएं सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हमने मध्यम श्रेणी से लेकर, इंडस्ट्री तक को डायरेक्टर सब्सिडी देना प्रारंभ किया है। प्रत्येक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर पर कार्य किया है। सड़कें बनाईं, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की। औद्योगिक क्षेत्र में लैंड बैंक के मामले में मध्यप्रदेश बेहतर कार्य कर रहा है। पर्यटन, आईटी,हेल्थ, टूरिज्म, आईटी, शिक्षा, गारमेंट्स सहित हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के अंदर व्यापार की दिन दूनी रात चौगनी वृद्धि हो रही है । गारमेंट्स की बात करें तो, प्रति लेबर 5 हजार रुपये महीना इंसेंटिव सरकार देगी। दस साल तक हम कमिटमेंट करके दे रहे हैं। सिर्फ गारमेंट्स ही नहीं आईटी के और दूसरे क्षेत्र में भी सभी सुविधाएं हम प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों के स्वागत के लिए तैयार है। आप निवेश करें। मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ेगा और देश भी आगे बढ़ेगा।


उन्होंने कहा कि हमने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत की है, इसी क्रम में उज्जैन, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, सागर में समिट आयोजित हो चुकी हैं। ताकि इन्वेस्टमेंट आए और प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ें।मध्यप्रदेश के विकास क्रम पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2003 तक मध्यप्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में कुल 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जिनमें 17 सरकारी हैं और 13 निजी क्षेत्र के हैं। अगले वर्ष 12 मेडिकल कॉलेज और तैयार हो रहे हैं। सभी 55 जिलों में एक्सीलेंस कॉलेज संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed