फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Mohan Yadav met Anurag Thakur and Lok Sabha Speaker

MP Politics: CM यादव ने की राष्ट्रपति मुर्मू से चर्चा, केंद्रीय मंत्री ठाकुर-लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला से भी मिले

Sun, 24 Dec 2023 04:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Dec 2023 04:42 PM IST
सार

MP Politics: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव दिल्ली प्रवास पर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी भेंट कर अनेक विषयों पर चर्चा की। बता दें कि यह मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पहली मुलाकात थी।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav met Anurag Thakur and Lok Sabha Speaker
मोहन यादव ने महामहीम राष्ट्रपति मुर्मू से भेंट की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


सीएम यादव पहले केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले। इसके बाद उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिड़ला को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यह मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पहली मुलाकात थी।

विज्ञापन

CM Mohan Yadav met Anurag Thakur and Lok Sabha Speaker
लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला से मिले सीएम यादव - फोटो : अमर उजाला
बिड़ला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नए पद व दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और विविध विषयों पर चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपनी प्रगतिशील सोच से मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।



हिमाचली रीति से अभिनंदन
इधर, केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक हिमाचली रीति से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत निर्माण संकल्प में मध्यप्रदेश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी विभिन्न विषयों पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर से विस्तृत चर्चा की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed