फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM inaugurated Krishak Mitra Scheme, said- When a righteous person runs the government, God helps

MP News: कृषक मित्र योजना का CM ने किया शुभारंभ, कहा- जब धर्मात्मा सरकार चलाते हैं तो परमात्मा सहयोग करता है

Wed, 20 Sep 2023 11:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 11:09 AM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आज (बुधवार) किसानों के लिए कृषक मित्र योजना शुरू की गई। इस योजना के फॉर्म भरना आरंभ हो गए हैं। इसमें किसानों को कृषि पंप कनेक्शन, ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए अनुदान राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन
CM inaugurated Krishak Mitra Scheme, said- When a righteous person runs the government, God helps
सीएम ने कृषक मित्र योजना का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब अच्छे और धर्मात्मा लोग सरकार चलाते हैं तो परमात्मा भी पूरा सहयोग करता है। उन्होंने बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में कृषक मित्र योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अधिकारियों को धमकाते हैं, पूछते हैं कि पैसा कहां से आ रहा है। उनकी नजर में मामा मामा नहीं औरंगजेब हो गया है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप पैसे के लिए रोते थे, पर हमारी सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। जब अच्छे लोग और धर्मात्मा लोग सरकार चलाते हैं तो परमात्मा भी पूरी मदद करते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जल्द ही किसानों का एक बड़ा कार्यक्रम आचार संहिता से पहले आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल, बिजली मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे। सीएम ने आगे कहा कि किसानों को 6000 रुपये प्रधानमंत्री दे रहे हैं, तो 6000 रुपये सीएम देंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता ही नहीं, प्राण दाता भी हैं। आपकी अथक मेहनत से एमपी को कृषि के क्षेत्र में कई पुरस्कार मिले हैं।
विज्ञापन


हम ने एमपी में अन्न के भंडार भर दिये हैं। हमने आपका साथ देने में कभी कमी नहीं छोड़ी। हमने जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को कर्जा दिया। प्रदेश में वर्षा नहीं हो रही थी, मैं महाकाल बाबा के शरण में पहुंच गया। सिंचाई की व्यवस्था 47 लाख हेक्टेयर में की गई है। सभी नदी, तालाब और डैम भर गए हैं। किसान सम्मान योजना की राशि बढ़ाई है।ये सिलसिला रुकेगा नहीं आगे बढ़ेगा। किसानों के हितों को पूरा करना हमारी प्रथमिकता है। 
विज्ञापन


ऐसी है योजना 
कृषकों को स्थाई कृषि पम्प कनेक्शन देने के लिये मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना शुरू की गई है। इस योजना में 3 एचपी या अधिक क्षमता के स्थाई पम्प कनेक्शन के लिये 200 मीटर तक की दूरी के 11 के.व्ही. लाइन के विस्तार, वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना और निम्न दाब लाइन केबल विस्तार कार्य शामिल हैं। योजना में समस्त सामग्री सहित विस्तार कार्य एवं इसका संधारण विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा किया जायेगा। इस कार्य का 50 प्रतिशत व्यय शासन द्वारा और 50 प्रतिशत कृषक या कृषक समूह द्वारा वहन किया जायेगा। योजना के पहले वर्ष में 10 हजार पम्प के लिये लक्ष्य रखा गया है। योजना 2 वर्ष तक प्रभावशील रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed