फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Check your route before leaving home this Dussehra in Bhopal: Ravana effigies to be burnt at 18 grounds; heavy

भोपाल में दशहरे पर घर से निकलने से पहले देख लें रूट: 18 मैदानों में रावण दहन, शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री

Tue, 20 Oct 2026 08:47 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 20 Oct 2026 08:47 AM IST
सार

भोपाल में दशहरे पर रावण दहन और रामविजय रथ यात्रा के चलते यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दोपहर 2 बजे से भारी वाहनों की शहर में एंट्री बंद रहेगी, जबकि शाम को जरूरत के अनुसार कई मार्गों पर डायवर्जन होगा। शहर के 18 मैदानों में रावण दहन होगा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए घाटों पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Check your route before leaving home this Dussehra in Bhopal: Ravana effigies to be burnt at 18 grounds; heavy
पुतले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में दशहरे के जश्न के बीच मंगलवार, 20 अक्टूबर को लोगों को ट्रैफिक की बदली व्यवस्था का सामना करना पड़ेगा। शहर में 18 प्रमुख मैदानों पर रावण दहन के आयोजन होंगे, वहीं श्री रामविजय रथ यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके अलावा सुबह से दोपहर तक करीब 50 से 60 स्थानों पर पथ संचलन के कारण पुराने शहर के कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों की जानकारी रखना जरूरी होगा। नगरीय यातायात पुलिस ने दोपहर 2 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। शाम 5 बजे के बाद कार्यक्रमों और भीड़ की स्थिति के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। वहीं नगर निगम ने दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


दोपहर 2 बजे से भारी वाहनों की एंट्री बंद
दशहरे पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश खजूरी बायपास, मुबारकपुर चौराहा, नया बायपास लांबाखेड़ा, चौपड़ाकला बायपास, पटेलनगर, भानपुर, बेस्टप्राइज, करोंद चौराहा, लालघाटी, प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा, सुभाष नगर फाटक, जिन्सी चौराहा, हबीबगंज नाका, सूरज नगर और मिसरोद 11 मील से प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था दोपहर 2 बजे से लागू होगी। शाम 5 बजे के बाद रावण दहन स्थलों और प्रमुख आयोजनों के आसपास भीड़ को देखते हुए जरूरत के मुताबिक रास्ते बदले जाएंगे।
विज्ञापन


रथ यात्रा के दौरान नादरा बस स्टैंड की ओर रास्ता बंद
श्री रामविजय रथ यात्रा मारवाड़ी रोड स्थित बांके बिहारी मंदिर से शुरू होगी। यात्रा चिंतामन चौराहा, यूनानी सफाखाना, सुल्तानिया रोड, चौकी चौक, घोड़ा नक्कास और छोटे भैया चौराहे से होते हुए नादरा बस स्टैंड पहुंचेगी। यहां से यात्रा छोला दशहरा मैदान की ओर जाएगी। रथ यात्रा के नादरा बस स्टैंड पहुंचने पर भोपाल टॉकीज चौराहे और अल्पना तिराहे से नादरा की ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। छोला रोड पर यात्रा आगे बढ़ने के दौरान दशहरा मैदान जाने वाले वाहन काजी कैंप, डीआईजी बंगला, जेपी नगर तिराहा, कृषि उपज मंडी के सामने और बेस्टप्राइज होकर जा सकेंगे। विदिशा और बैरसिया की ओर से नादरा बस स्टैंड तथा पुतलीघर बस स्टैंड जाने वाली बसें भानपुर चौराहे या बेस्टप्राइज तिराहे तक ही आ सकेंगी। शाम 6 बजे के बाद इन बसों को दोनों बस स्टैंड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोला मैदान जाने वाले यहां पार्क करें वाहन
छोला दशहरा मैदान में रावण दहन देखने जाने वाले लोगों के लिए रेलवे गोदाम के पास, टिंबर मार्केट और स्टेडियम के नजदीक पार्किंग तय की गई है। भानपुर चौराहे से मैदान की ओर केवल कार्यक्रम में शामिल होने वाले हल्के और दोपहिया वाहनों को जाने की अनुमति रहेगी। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की है, ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने।

भेल दशहरा मैदान जाने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ता
भेल दशहरा मैदान में रावण दहन के दौरान चेतक ब्रिज, अन्ना नगर, करियर कॉलेज, बीएचईएल गेट नंबर-6, सिक्योरिटी लाइन तिराहा और हेमा स्कूल के आसपास यातायात का दबाव बढ़ सकता है। एमपी नगर और चेतक ब्रिज से अवधपुरी जाने वाले वाहन अन्ना नगर से दाएं मुड़कर हबीबगंज मस्जिद तिराहे तक पहुंच सकते हैं। यहां से बाएं मुड़कर जवाहरलाल नेहरू गुलाब उद्यान के रास्ते बीएचईएल और अवधपुरी की ओर जाया जा सकेगा।

सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक पथ संचलन का असर
दशहरे पर शहर में करीब 50 से 60 स्थानों पर पथ संचलन निकाले जाएंगे। पुराने शहर के अशोका गार्डन, छोला, शाहजहांनाबाद, कोतवाली, तलैया, बुधवारा, मंगलवारा और हनुमानगंज क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात का दबाव रहने की संभावना है। इन इलाकों से गुजरने वाले लोगों को समय लेकर निकलने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

भोपाल के इन 18 मैदानों में होगा रावण दहन
राजधानी में दशहरे के प्रमुख आयोजन बैरागढ़, गांधीनगर, कोहेफिजा, छोला, हाउसिंग बोर्ड, अशोका गार्डन, जंबूरी, अयोध्या नगर, भेल, एमवीएम कॉलेज, विट्ठल मार्केट, लहारपुरा, पांच नंबर बस स्टॉप, ओल्ड कैंपियन, टीटी नगर, कोलार, शाहपुरा और कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड में होंगे। इन मैदानों के आसपास भीड़ और वाहनों की संख्या के हिसाब से यातायात में बदलाव किया जा सकता है।



यह भी पढ़ें-कौन हैं आईएएस संस्कृति जैन?: सिवनी में पालकी से हुई विदाई, भोपाल से तबादले पर गरमा गया माहौल; क्या हुआ जानिए?


दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए घाटों पर सुरक्षा
दशहरे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां की हैं। शहर में सात हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन तीन दिन तक चलने की संभावना है। इसके लिए खटलापुरा, प्रेमपुरा, बैरागढ़, हथाईखेड़ा, शाहपुरा, आर्च ब्रिज, मालीखेड़ी, सीहोर नाका, अनंतपुरा, ईटखेड़ी और नरोन्हा सांकल सहित प्रमुख घाटों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ गोताखोरों की तैनाती और क्रेन, जेसीबी तथा लाइफ जैकेट की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा, सफाई और विसर्जन संबंधी कामों के लिए करीब पांच हजार अधिकारी-कर्मचारी लगाए गए हैं। नगर निगम की गाइडलाइन में घाटों और रावण दहन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। हाल ही में न्यू मार्केट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद आयोजनों में आग से बचाव और सुरक्षा इंतजामों पर भी जोर दिया जा रहा है। संकरी गलियों में रावण दहन नहीं करने सहित सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। यातायात पुलिस की अपील: दशहरे पर घर से निकलने से पहले रास्तों की जानकारी लें, निर्धारित पार्किंग का उपयोग करें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। यातायात संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 पर संपर्क किया जा सकता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed