फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cabinet decisions: Barwah-Dhamnod four-lane road approved, Anganwadi-Nutrition scheme approved for the next fi

कैबिनेट फैसले: बड़वाह-धामनोद फोरलेन सड़क को मंजूरी, आंगनवाड़ी-पोषण योजना को अगले पांच साल की मंजूरी

Mon, 22 Dec 2025 07:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 22 Dec 2025 07:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट ने सोमवार को बड़वाह-धामनोद मार्ग, पोषण योजनाएं, लॉ यूनिवर्सिटी और किसानों के लिए मौसम केंद्र जैसी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी।

विज्ञापन
Cabinet decisions: Barwah-Dhamnod four-lane road approved, Anganwadi-Nutrition scheme approved for the next fi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने बड़वाह-धामनोद मार्ग को 4 लेन (पेव्ड शोल्डर सहित) बनाने के लिए 2,508 करोड़ 21 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। यह सड़क 62.79 किलोमीटर लंबी होगी। इस परियोजना में 10 बायपास, 5 बड़े पुल, 23 मध्यम पुल, 12 फ्लाईओवर/अंडरपास, 7 बड़े जंक्शन और 56 मध्यम जंक्शन बनाए जाएंगे। यह सड़क हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) पर बनेगी। कुल लागत का 40 प्रतिशत हिस्सा अभी राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 60 प्रतिशत राशि 15 वर्षों में किस्तों के रूप में दी जाएगी। इस परियोजना पर टोल की वसूली राज्य सरकार करेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: रानी कमलापति ब्रिज पर चढ़ा मानसिक विक्षिप्त युवक, समझाइश के बाद सुरक्षित उतारा गया
विज्ञापन


पोषण योजना को 5 साल की मंजूरी
कैबिनेट ने सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना को अगले पांच वर्षों (2026-27 से 2030-31) तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इस योजना के तहत पूरक पोषण आहार, प्री-स्कूल शिक्षा, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, पोषण अभियान, किशोरी बालिका योजना और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह योजना प्रदेश के 55 जिलों की 453 बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत 97,882 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  MP: 68 करोड़ ई-मेल-पासवर्ड लीक! एमपी स्टेट साइबर सेल की चेतावनी, तुरंत रीसेट करें पासवर्ड; एडवाइजरी जारी

जबलपुर लॉ यूनिवर्सिटी के लिए 197 करोड़ मंजूर
कैबिनेट ने मध्यप्रदेश धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जबलपुर के द्वितीय चरण के भवन निर्माण के लिए 197 करोड़ 13 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस चरण में प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, कुलगुरु व कुलसचिव आवास, 12 मल्टी-स्टोरी स्टाफ क्वार्टर और कैंपस बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। विश्वविद्यालय में वर्तमान में 720 छात्र पढ़ रहे हैं, जबकि कुल 1,272 सीटें स्वीकृत हैं।

ये भी पढ़ें-  नियमों की अनदेखी: राज्य सहकारी संघ में बंदरबांट,बिना टेंडर चहेती एजेंसियों को दे डाले गार्ड-श्रमिकों के ठेके

हर तहसील में वेदर स्टेशन, हर पंचायत में रेनगेज
कैबिनेट ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत WINDS कार्यक्रम को लागू करने की मंजूरी दी है। इसके अंतर्गत हर तहसील में स्वचालित मौसम केंद्र और हर ग्राम पंचायत में स्वचालित रेनगेज लगाए जाएंगे। इस योजना के लिए 434 करोड़ 58 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे किसानों को सटीक मौसम जानकारी मिलेगी और फसल बीमा का भुगतान तेजी से और पारदर्शी तरीके से किया जा सकेगा। मौसम से जुड़ा पूरा डाटा एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed