फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   By washing the feet of Dashmat, CM Shivraj won the heart again with his simplicity

MP News: दशमत के पैर धोकर CM शिवराज ने अपनी सादगी से फिर जीता दिल, सख्ती से चेताया- कानून सबके लिए समान है

Fri, 07 Jul 2023 08:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 07 Jul 2023 08:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी पेशाब कांड के पीड़ित के प्रति जो सादगी दिखाई, उसने एक अनूठी मिसाल पेश की है। 

विज्ञापन
By washing the feet of Dashmat, CM Shivraj won the heart again with his simplicity
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी के पीड़ित के पैर पखारे। शॉल ओढ़ाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में जो गुजरा, उसने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सहजता, सरलता और सह्दयता को एक बार फिर सामने ला दिया। कुनबे का मुखिया होने के नाते उन्होंने हर गलती को अपने माथे पर रखा। उसके लिए क्षोभ व्यक्त किया। सीधी के पेशाब कांड के पीड़ित से माफी मांगी। प्रायश्चित करने के लिए पीड़ित के पैर तक धोए।  
विज्ञापन


प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान ने सीधी जिले के आदिवासी दशमत को अपने घर बुलाया। उसके चरण पखारे। आरती उतारकर उसे शाॅल-श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। उसके पास बैठकर उसके हालचाल जाने। भविष्य के लिए उसकी आजीविका का बंदोबस्त भी किया। उसकी सुरक्षा और सुविधासंपन्न जिंदगी के रास्ते भी प्रशस्त किए। परिजनों से फोन पर चर्चा कर उन्हें भी आश्वस्त किया कि जो हुआ, वह आगे नहीं होगा। दशमत के पैर पखारने के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात को भी ऊपर रख दिया कि कुनबे का मुखिया होने के मायने छोटों की गलती के लिए खुद सजा और प्रायश्चित की भावना भी जरूरी है।
विज्ञापन


एनएसए लगाया, बुलडोजर चलाया
शिवराज सिंह चौहान ने यह भी जता दिया कि गरीबों का दमन, कमजोरों का शोषण और समाज में दहशत फैलाने वाले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अपनी पार्टी के कार्यकर्ता के इस व्यवहार की बात आई तो उसके साथ भी वही रवैया अपनाया गया। उस पर एनएसए लगाया गया। बुलडोजर भी चलाया गया। अपने मद में मस्त व्यक्ति का दंभ ढहाया गया। कानून सबके लिए एक जैसा है। इंसाफ सभी को बराबर मिलेगा। इसे एक बार फिर साबित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को साबित कर दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed