फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP will run a public awareness campaign regarding the Waqf Amendment Act, VD said- the bill will protect the

MP News: वीडी बोले- आदिवासियों की संपत्ति छीनने से रोकने को लाए वक्फ संशोधन कानून, भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान

Sat, 19 Apr 2025 08:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 19 Apr 2025 08:47 PM IST
सार

भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में वक्फ संशोधन कानून को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कहा कि पहले वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन पर अपना दावा कर सकता था और यह साबित करना जमीन मालिक की जिम्मेदारी होती थी कि वह जमीन उसकी है। यदि वह ऐसा नहीं कर पाता था, तो जमीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा हो जाता था।

विज्ञापन
BJP will run a public awareness campaign regarding the Waqf Amendment Act, VD said- the bill will protect the
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि नया वक्फ कानून आदिवासी समाज की संपत्तियों को सुरक्षा प्रदान करेगा। पहले वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन पर दावा कर सकता था, जिससे अनेक आदिवासियों की जमीनें छिन गईं। मोदी सरकार ने इस अन्याय पर रोक लगाने के लिए संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ताओं को इस कानून की जानकारी गांव-गांव पहुंचानी चाहिए। 
विज्ञापन


शर्मा कहा कि पहले वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन पर अपना दावा कर सकता था और यह साबित करना जमीन मालिक की जिम्मेदारी होती थी कि वह जमीन उसकी है। यदि वह ऐसा नहीं कर पाता था, तो जमीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा हो जाता था। अनेक आदिवासी भाईयों की जमीनों पर भी इसी तरह कब्जा किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी   की सरकार ने वक्फ संशोधन बिल लाकर इस पर रोक लगा दी है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा को वक्फ संशोधन बिल की ऐसी ही बातों को लेकर गांव-गांव जाना है और जनजागरण अभियान चलाना है। उन्होंने कहा कि इस बिल से संपत्ति पर अवैध कब्जे, वक्फ संपत्ति की बंदरबांट और दुरुपयोग पर रोक लगेगी। वक्फ की संपत्ति से होने वाली आय का उपयोग गरीब मुस्लिमों के कल्याण के लिए किया जा सकेगा। इसलिए इस बिल का व्यापक स्तर पर स्वागत किया जा रहा है। लेकिन इससे माफिया और ठेकेदार परेशान हैं, जो वक्फ की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करके बैठे हुए हैं। ये लोग इस संशोधन के विरोध में समाज में वातावरण बना रहे हैं। हमें इनके इन प्रयासों को नाकाम करना है। 
विज्ञापन


संपत्तियों की बंदरबांट रोकेगा : हितानंद
संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून में पारदर्शिता, महिला सशक्तिकरण और गरीब मुसलमानों के हित की भावना है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले विपक्षी दल अब इस कानून का विरोध कर रहे हैं, जबकि इसका असली उद्देश्य वक्फ संपत्तियों की बंदरबांट रोकना है। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि नया कानून वक्फ बोर्ड को मजबूर नहीं, मजबूत बनाएगा। कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड का दुरुपयोग अपने राजनीतिक हितों के लिए किया, लेकिन अब गरीब मुस्लिम समाज को इसका वास्तविक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 संपत्तियों पर दावा रोकेगा यह कानून : पटेल
मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि 20 अप्रैल से 5 मई तक प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों की 200 से अधिक संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का दावा है, जिसे नया कानून रोकने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed