फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP state executive announced: Lata Wankhede, along with four general secretaries, and Prabhuram Chaudhary fro

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी घोषित: लता वानखेड़े समेत चार महामंत्री, सिंधिया गुट से प्रभुराम चौधरी शामिल

Thu, 23 Oct 2025 07:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 23 Oct 2025 07:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी गुरुवार को घोषित हो गई है। नई कार्यकारिणी में 25 पदाधिकारी बनाए गए है। इसमें लता वानखेड़े समेत चार महामंत्री बनाए गए हैं। सिंधिया गुट से प्रभुराम चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
BJP state executive announced: Lata Wankhede, along with four general secretaries, and Prabhuram Chaudhary fro
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से अटकी हुई भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश प्रदेश पदाधिकारी समिति की घोषणा आखिरकार कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। इसमें कुल 25 पदाधिकारी बनाए गए। इसमें नौ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 9 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा की गई है। इसमें सात महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं।  इसके अलावा चार मोर्चा के अध्यक्ष के नाम भी घोषित किए गए है। 
विज्ञापन


राहुल कोठारी और गौरव रणदिवे, सुमेर सोलंकी महामंत्री 
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम में 9 उपाध्यक्ष बनाए है। इसमें रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, सिंधिया ग्रुप से पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरूआ, मनीषा सिंह, नदिंता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे, प्रभुदलाल जाटव शामिल है। वहीं, चार महामंत्री में सांसद लता वानखेड़े, राज्यसभा सांसद सुमेर सोलंकी का नाम शामिल है। सोलंकी आदिवासी वर्ग से आते हैं। वहीं, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे को भी महामंत्री बनाया गया है। वहीं, 9 मंत्री में रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजौ मालवीय, बबीता परमार का नाम शामिल है। वहीं, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन और मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को दोबारा बनाया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore: भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में इंदौर का दबदबा, गौरव, चावड़ा सहित चार पदाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपाल सिंह चावड़ा किसान मोर्चा के अध्यक्ष
हेमंत खंडेवाल ने चार मोर्चा के अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की है। इसमें किसान मोर्चा का अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, एससी मोर्चा का अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, एसटी मोर्चा का अध्यक्ष पंकज टेकाम और पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष पवन पाटीदार को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed