फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP leader's friend downloaded Phone Pay on his mobile and withdrew Rs 2.31 lakh

MP: भाजपा नेता के मोबाइल में फोन-पे डाउनलोड कर दोस्त ने निकाल लिए 2.31 लाख रुपये, शिकायत के बाद केस दर्ज

Sun, 02 Feb 2025 10:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 02 Feb 2025 10:31 AM IST
सार

MP: आरोपी ने नरेश के मोबाइल से अपने एकाउंट में 2 लाख 31 हजार 250 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिये। पिछले दिनों नरेश रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके एकाउंट में पैसे ही नहीं है। आइये जानते हैं पूरा मामला…

विज्ञापन
BJP leader's friend downloaded Phone Pay on his mobile and withdrew Rs 2.31 lakh
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोपाल के छोला मंदिर पुलिस ने एक युवक की रिपोर्ट पर उसके दोस्त के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी ने बातचीत करने के बहाने फरियादी से कई बार मोबाइल फोन मांगा और उसके फोन-पे एकाउंट से अपने एकाउंट में रुपए ट्रांसफर कर लिए।

विज्ञापन


पिछले दिनों दोस्त रुपये निकालने बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते में अमाउंट ही नहीं है। स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि रुपए दोस्त ने निकाले हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार हनुमान मंदिर के पास छोला में रहने वाले नरेश श्रीवास प्राइवेट काम करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


पिछले साल जुलाई 2024 में उन्हें अपने मोबाइल पर फोन-पे ऐप डाउनलोड करना था। नरेश को मोबाइल के बारे में ज्यादा तकनीकी जानकारी नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपने दोस्त तरुण कुशवाह से फोन-पे ऐप डाउनलोड करवाया। तरुण टेंट हाउस संचालक है और नरेश का पुराना दोस्त है। उसने नरेश के कहने पर उनके मोबाइल पर फोन-पे ऐप डाउनलोड किया और पासवर्ड सेट करने के बाद उसे अपने पास भी रख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बात करने के बहाने ट्रांसफर किए रुपए 
ऐप डाउनलोड करने के बाद तरुण का नरेश की दुकान पर आना-जाना था। वह कई बार बातचीत करने के लिए नरेश से मोबाइल मांगकर ले जाता और कुछ समय बाद वापस कर देता था।


इस दौरान उसने उसने नरेश के मोबाइल से अपने एकाउंट में 2 लाख 31 हजार 250 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिये। पिछले दिनों नरेश रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके एकाउंट में पैसे ही नहीं हैं। उन्होंने जब बैंक से स्टेटमेंट निकाला तो मालूम चला कि जुलाई महीन से दिसंबर 2024 के बीच यह रकम तरुण के मोबाइल पर ट्रांसफर की गई है। इसकी शिकायत नरेश ने पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस ने तरुण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed