{"_id":"60aa2c3ace245417c551a241","slug":"bjp-delegation-in-bhopal-gave-a-memorandum-to-register-a-case-against-the-statement-of-kamal-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : कमलनाथ को कोरोना पर बयान देना पड़ा भारी, क्राइम ब्रांच ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : कमलनाथ को कोरोना पर बयान देना पड़ा भारी, क्राइम ब्रांच ने किया मामला दर्ज
Sun, 23 May 2021 08:57 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 23 May 2021 08:57 PM IST
सार
कमलनाथ ने कहा था कि इसकी शुरुआत चीनी कोरोना से हुई थी। अब यह भारतीय वेरिएंट कोरोना है। आज, भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कोविड-19 के भारतीय संस्करण से डरते हैं। हमारे वैज्ञानिक इसे भारतीय संस्करण कह रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कोरोना पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने धारा 188 और 54 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि रविवार को कमलनाथ के बयान के खिलाफ भोपाल में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने केस दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जानिए क्या है मामला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना को लेकर बड़ा बयान दिया था जिसके बाद से राज्य की राजनीति गरमा उठी। उन्होंने शुक्रवार (21 मई) को एक वर्चुअल प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि दुनियाभर में देश की पहचान इंडियन कोरोना के नाम से बन गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा था कि 'इसकी शुरुआत चीनी कोरोना से हुई थी। अब यह भारतीय वेरिएंट कोरोना है। आज, भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कोविड-19 के भारतीय संस्करण से डरते हैं। हमारे वैज्ञानिक इसे भारतीय संस्करण कह रहे हैं। सिर्फ भाजपा के सलाहकार ही नहीं मान रहे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे (सरकार) कोविड से नहीं लड़ रहे हैं बल्कि आलोचना से लड़ रहे हैं, कुछ पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया है। वह छवि बनाने में लगे हुए हैं न कि कोविड प्रबंधन में। कल, मैंने उन लाशों के बारे में जानकारी मांगी थी जो दाहगृहों में लाए गए थे। वो दुनिया से झूठ बोल रहे हैं और मध्यप्रदेश इसका एक उदाहरण है।
कमलनाथ ने कहा कि मैंने खुद गणना की है, अखबारों में 26 जिलों की जानकारी थी और बाकी जिलों से जानकारी जुटाई। मार्च और अप्रैल में दाहगृहों में एक लाख 27 हजार शव पहुंचे थे। मेरे हिसाब से इनमें से 80 फीसदी लोगों की मौत कोविड की वजह से हुई थी।
एफआईआर की कॉपी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
