फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Winners of Madhya Pradesh Shikhar Khel Abhiyan and 38th National Games honored, 11 Vikram, 11 Eklavya

Bhopal: मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण और 38वें नेशनल गेम्स के विजेता सम्मानित, 11 विक्रम, 11 एकलव्य पुरस्कार दिए

Tue, 05 Aug 2025 09:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 05 Aug 2025 09:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण और 38वें नेशनल गेम्स-2025 के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह का आजोजन मंगलवार को रवीन्द्र भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खिलाड़ी वो है, जो जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करें।

विज्ञापन
Bhopal: Winners of Madhya Pradesh Shikhar Khel Abhiyan and 38th National Games honored, 11 Vikram, 11 Eklavya
सीएम के साथ पदक विजेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण और 38वें नेशनल गेम्स-2025 के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह का आजोजन मंगलवार को रवीन्द्र भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खिलाड़ी वो है, जो जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करें। अपने पराक्रम और साहस से खेल के साथ जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफल हो। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण भी इस नाते उत्कृष्ट खिलाड़ी थे। उनका जीवन खिलाड़ियों सहित हम सभी के लिए प्रेरक है। इस समारोह में 38वें नेशनल गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश के लिए पदक जीतने वाले 82 खिलाड़ियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। इनमें 34 स्वर्ण, 25 रजत और 23 कांस्य पदक विजेता शामिल हैं। 11 विक्रम, 11 एकलव्य, 3 विश्वामित्र और 1 लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन



तीन अनुभवी कोचों को किया सम्मानित
खेल प्रशिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए इस वर्ष विश्वामित्र पुरस्कार से तीन अनुभवी कोचों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 38वें नेशनल गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश के लिए पदक जीतने वाले 82 खिलाड़ियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। इनमें 34 स्वर्ण, 25 रजत और 23 कांस्य पदक विजेता शामिल हैं। 11 विक्रम, 11 एकलव्य, 3 विश्वामित्र और 1 लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी दिए गए। खेल प्रशिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए इस वर्ष विश्वामित्र पुरस्कार से तीन अनुभवी कोचों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार खेलों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मध्यप्रदेश खेल के क्षेत्र में निरंतर उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह में सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मानित और पुरस्कृत खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ समूह चित्र भी निकलवाया।


हर विधानसभा में एक खेल स्टेडियम बनाने की पहल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों ने पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व में प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश के खिलाड़ी अगले नेशनल गेम्स में और अच्छा प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान पर लाएंगे। सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की खिलाड़ियों के प्रति सजगता है कि उन्होंने हर विधानसभा में एक खेल स्टेडियम बनाने की पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को समारोह में नेशनल गेम्स में प्रदेश को मिली ट्राफी भेंट की गई। समारोह में ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह, प्रमुख सचिव मनीष सिंह उपस्थित थे। 

विक्रम पुरस्कार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप प्रत्येक खिलाड़ी को 2-2 लाख रूपये की राशि के चेक दिये गये। शूटिंग खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर खरगौन, क्याकिंग-कैनोइंग (स्लॉलम) खिलाड़ी जान्हवी श्रीवास्तव भोपाल, तीरंदाजी खिलाड़ी रागिनी मार्को जबलपुर, कुश्ती खिलाड़ी शिवानी पवार छिंदवाड़ा, बॉक्सिंग खिलाड़ी श्रुति यादव भोपाल, जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य सागर, खोखो खिलाड़ी सचिन भार्गो देवास, हॉकी खिलाड़ी नीलू डाडिया मंदसौर, सॉफ्टबाल खिलाड़ी प्रवीण कुमार दवे इंदौर, शूटिंग (दिव्यांग श्रेणी) रूबिना फ्रांसिस जबलपुर और पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी अपूर्व दुबे इंदौर को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

यह भी पढ़ें- शहरी विकास का नया खाका,CM बोले- उज्जैन में इसरो जैसा सेंटर और साइंस सिटी बना रहे


एकलव्य पुरस्कार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एकलव्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक लाख रूपये की राशि के चेक दिये गये। समारोह में शूटिंग खिलाड़ी रितुराज बुंदेला टीकमगढ़, क्याकिंग-कैनोइंग (स्लॉलम) खिलाड़ी भूमि बघेल महेश्वर, स्क्वैश खिलाड़ी कृष्णा मिश्रा इंदौर, फेंसिंग खिलाड़ी पूजा दांगी राजगढ़, रोइंग खिलाड़ी प्रभाकर सिंह राजावत ग्वालियर, सेलिंग खिलाड़ी नेहा ठाकुर देवास, तैराकी खिलाड़ी प्रखर जोशी इंदौर, एथलेटिक्स खिलाड़ी अर्जुन वास्कले खरगौन, कुश्ती खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत उज्जैन, हॉकी खिलाड़ी अंकित पाल ग्वालियर और पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी गौरव पचौरी मुरैना को एकलव्यि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

यह भी पढ़ें-महिलाएं अब रात में भी कर सकेंगी काम, श्रमिक की सहमति बिना ओवरटाइम नहीं


विश्वामित्र एवं लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वामित्र पुरस्कार प्राप्त प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप प्रत्येक प्रशिक्षक को 2-2 लाख रूपये की राशि के चेक दिये गये। सम्मान समारोह में क्याकिंग-कैनोइंग प्रशिक्षक  पीजूष कांती बारोई भोपाल, तीरंदाजी प्रशिक्षक अशोक कुमार यादव जबलपुर और हॉकी प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा भोपाल को विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिम्नास्टिक के रतनलाल वर्मा उज्जैन को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित कर 2 लाख रूपये का चेक भी प्रदान किया गया।

38वें नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को दी गई 546 लाख की सम्मान निधि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मान समारोह में 38वें नेशनल गेम्स 2025 के 34 स्वर्ण पदक विजेता, 25 रजत और 23 कास्य पदक विजेता को भी सम्मानित किया। कुल 18 खेलों के 82 पदक विजेताओं को सम्मान स्वरूप कुल 5 करोड़ 46 लाख की राशि दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed