फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Winds increased the cold, mercury dropped below 10 degrees in 4 cities of the state, Bhopal's temperat

Bhopal: हवाओं ने बढ़ाई ठंड प्रदेश के 4 शहरों में 10 डिग्री से नीचे पारा, भोपाल का एक दिन में 3 डिग्री लुढ़का

Wed, 20 Nov 2024 09:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 20 Nov 2024 09:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में चल रही हवाओं से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के चार शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं भोपाल में एक दिन में 3 डिग्री तापमान की गिरावट आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी ठंड बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Bhopal: Winds increased the cold, mercury dropped below 10 degrees in 4 cities of the state, Bhopal's temperat
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी के साथ चार शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। यहां 1 दिन में 3 डिग्री पारा लुढ़क गया है। भोपाल का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हवाओं की वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में दिन के टेम्प्रेचर में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। पचमढ़ी में दिन का पारा 22.4 डिग्री तक आ गया।  अगले कुछ दिन तक प्रदेश में ऐसी ही सर्दी रहेगी। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। बुधवार सुबह ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया में घना कोहरा छाया रहा। भोपाल भी कोहरे की आगोश में रहा। इससे सुबह के समय विजिबिलिटी कम रही।
विज्ञापन




इसलिए प्रदेश में बढ़ रही ठिठुरन
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वर्तमान समय में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। वहीं, पश्चिम-उत्तर भारत में जेटस्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में आने लगी हैं। प्रदेश में सर्द हवाएं चलीं, जिससे पारा अच्छा-खासा लुढ़क गया। मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को भोपाल पचमढ़ी का तापमान सबसे कम रहा है यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 दर्ज किया गया वहीं दिन का भी तापमान अधिकतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्द किया गया। वहीं राजगढ़ 9.6 डिग्री, राजधानी भोपाल का 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन




प्रदेश के पांच न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर               तापमान

पचमढ़ी            7.8
शाजापुर           8.7
शिवपुरी           9.3
राजगढ़            9.6
मंडला             10.2




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed