फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Trouble in PHE department, age reduced by five years in seniority list of sub engineer

Bhopal: PHE विभाग में गड़बड़, सब इंजीनियर की वरिष्ठता सूची में पांच साल कम कर दी उम्र, बढ़ी पांच वर्ष की नौकरी

Fri, 03 May 2024 04:28 PM IST
दिनेश शर्मा संदीप तिवारी
संदीप तिवारी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 May 2024 04:28 PM IST
सार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। यहां पदस्थ मुकेश कुमार जैन नाम के एक सब इंजीनियर की जन्म तारीख को वरिष्ठता सूची में पांच साल कम और गृह जिला ललितपुर की जगह विदिशा कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Bhopal: Trouble in PHE department, age reduced by five years in seniority list of sub engineer
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। यहां पदस्थ मुकेश कुमार जैन नाम के एक सब इंजीनियर की जन्म तारीख को वरिष्ठता सूची में पांच साल कम और गृह जिला ललितपुर की जगह विदिशा कर दिया गया है। 
विज्ञापन


लोक स्वास्थ्य यंत्र की विभाग (पीएचई) में यहां के अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से सब इंजीनियर मुकेश कुमार जैन को पांच साल अतिरिक्त नौकरी करने का मौका मिल गया है। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार जैन की 2022 में रिटायरमेंट होनी थी, लेकिन वरिष्ठता सूची में उनकी डेट ऑफ बर्थ ही बदल दी गई। 2022 से पहले जारी प्रत्येक वर्ष की वरिष्ठता सूची में उनका जन्म वर्ष 1960 और गृह जिला ललितपुर लिखा गया था, 2022 के बाद जारी वरिष्ठता सूची में उनका जन्म वर्ष 1965 और गृह जिला विदिशा कर दिया गया है। इससे साफ होता है कि उन्हें लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है। जबकि ईएनसी ऑफिस के अधिकारियों का कहना है कि बाबुओं की मिस्टेक से ऐसा हुआ है। 
विज्ञापन


विगाग के सूत्रों का कहना है कि यह गलती एक बार हो सकती है। पूरी नौकरी के दौरान हर साल की सूची में गृह जिला और डेट ऑफ बर्थ गलत कैसे हो सकती है। गौरतलब है कि मुकेश कुमार जैन की विभाग द्वारा जारी वरिष्ठ सूची में 990 नंबर पर नाम दिया गया है, जिसे पीएचई की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्कशीट और सर्विस बुक में गड़बड़ी की आशंका
मुकेश कुमार जैन की सर्विस बुक और मार्कशीट में छेड़छाड़ करने की आशंका जताई जा रही है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि मार्कशीट और सर्विस बुक में भी छेड़छाड़ की गई है। विभाग द्वारा जो सर्विस बुक दी जा रही है, उसमें लिखावट में अंतर होने की बात कही जा रही है। हालांकि विभाग के अधिकारी लगातार सफाई देते नजर आ रहे हैं कि मुकेश कुमार द्वारा आवेदन दिया गया था और उसी आधार पर उनकी डेट ऑफ बर्थ को बदल गया है। जबकि वरिष्ठता सूची में गृह जिला बदले जाने को लेकर कोई अधिकारी कुछ भी नहीं बोल पा रहा है।                        

आवेदन के आधार पर बदली गई डेट ऑफ बर्थ
हमने मामले पर अपने स्टाफ से बात की है। मुकेश कुमार जैन की डेट ऑफ बर्थ बदलने के लिए उनके तरफ से आवेदन दिया गया था। सर्विस बुक में 1965 था इस आधार पर उनकी डेट ऑफ बर्थ बदलकर 1960 की जगह 1965 कर दिया गया है। इसमें कोई गड़बड़ नहीं किया गया है।
-केके सोनगरिया ईएनसी, पीएचई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed