{"_id":"68c029d5e4d80ebda00cd0b0","slug":"bhopal-training-of-district-presidents-will-be-held-after-october-25-rahul-gandhi-will-arrive-presidents-ar-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: जिला अध्यक्षों की 25 अक्टूबर के बाद होगी ट्रेनिंग, आएंगे राहुल गांधी, 40 दिन के टास्क में जुटे अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: जिला अध्यक्षों की 25 अक्टूबर के बाद होगी ट्रेनिंग, आएंगे राहुल गांधी, 40 दिन के टास्क में जुटे अध्यक्ष
Tue, 09 Sep 2025 06:54 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:54 PM IST
सार
कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेनिंग में राहुल गांधी भी शामिल। हालांकि सभी 71 ग्रामीण और शहर जिला अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए 40 दिन के टास्क को पूरा करने में जुटे हुए हैं। ट्रेनिंग किस शहर में होगी इसका चयन अभी तक नहीं हो पाया है। 25 अक्टूबर के बाद ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमपी कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेनिंग राहुल गांधी भी शामिल। हालांकि सभी 71 ग्रामीण और शहर जिला अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए 40 दिन के टास्क को पूरा करने में जुटे हुए हैं। राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को बूथ स्तर पर अध्यक्ष बनाने का टास्क दिया है। कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनिंग किस शहर में होगी इसका चयन अभी तक नहीं हो पाया है। तीन-चार शहरों का नाम चल रहा है जिसमें प्रमुख- पचमढ़ी, जबलपुर और ग्वालियर पर चर्चा की जा रही है। कांग्रेस प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने बताया कि ट्रेनिंग किस तारीख से शुरू होगी यह तय नहीं हो पाया है, लेकिन 25 अक्टूबर के बाद का समय हमने मांगा है।जिला अध्यक्षों को 10 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।
आगामी चुनाव के लिए करेंगे तैयार
मिली जानकारी के मुताबिक इस ट्रेनिंग कैंप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे और जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद कर आगामी चुनाव के लिए तैयार करेंगे। दअरसल एमपी कांग्रेस लगातार अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। ताकि आगामी चुनाव में इसके अच्छे परिणाम मिल सके। 10 दिवसीय इस शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा कर नेता और सभी 71 जिलाध्यक्षों को तैयार करेंगे। यह शिविर काफी अहम मानी जा रहा है।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, धार और अशोकनगर के एसपी को हटाया, 18 डीआईजी इधर से उधर
विज्ञापन
संगठनात्मक कमजोरी को दूर करने पर रहेगा फोकस
कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस सभी जिलाध्यक्षों को संगठन के संचालन, बूथ स्तर की रणनीति, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल जैसे अहम विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही चुनाव में बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार पर भी खास सत्र होंगे।दरअसल इससे पहले भोपाल, जबलपुर, मांडू और दिल्ली में एमपी कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर लगा चुकी है। इन बड़े शिविरों ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस संगठनात्मक कमजोरी को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है।
यह भी पढ़ें-पांच कलेक्टर समेत 14 IAS अफसर के तबादले, डॉ. सुदाम खाड़े इंदौर आयुक्त, सक्सेना नए जनसंपर्क आयुक्त बने