फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: MP Foundation Day Celebrations Begin; Sankalp Tree to Be Planted at Shaurya Smarak

भोपाल में आज: स्थापना दिवस पर राज्योत्सव का आगाज, शौर्य स्मारक में होगा संकल्प वृक्ष रोपण

Sun, 01 Nov 2026 08:44 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 01 Nov 2026 08:44 AM IST
सार

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी में उत्सव और देशभक्ति से जुड़े आयोजन होंगे। लाल परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ होगा, वहीं शौर्य स्मारक में प्रदेश के विभिन्न जिलों की मिट्टी से संकल्प वृक्ष का रोपण किया जाएगा।

विज्ञापन
Bhopal Today: MP Foundation Day Celebrations Begin; Sankalp Tree to Be Planted at Shaurya Smarak
भोपाल में आज खास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्योत्सव में मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति, 102 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन

लाल परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे कृषि प्रदर्शनी, विकास दीर्घा, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेले की शुरुआत होगी। शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। समारोह में 71 बच्चे सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन करेंगे। गायिका मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति, पुलिस बैंड और आतिशबाजी आकर्षण होंगे। इस दौरान 102 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति और 165 किसानों को पुरस्कार दिए जाएंगे। 


ये भी पढ़ें- एमपी राज्यसभा चुनाव: 20 करोड़ का मकान, स्विट्जरलैंड में अपार्टमेंट… हरदीप पुरी से ज्यादा कमाती हैं पत्नी
विज्ञापन


शौर्य स्मारक में विभिन्न जिलों की मिट्टी से रोपेंगे संकल्प वृक्ष
स्थापना दिवस पर शौर्य स्मारक में भी विशेष आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लाई गई मिट्टी का उपयोग कर संकल्प वृक्ष का रोपण किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से प्रदेश की भौगोलिक विविधता, एकता और मिट्टी से जुड़ाव का संदेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: मोनाली ठाकुर के सुरों से गूंजेगा राज्योत्सव, 71 बच्चों के सामूहिक वंदे मातरम से होगा समारोह का आगाज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed