फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: To deal with the flood, NDRF, SDRF and Army conducted a mock drill in Bhopal's big pond, the team did

Bhopal: बाढ़ से निपटने भोपाल के बड़े तालाब में NDRF, SDRF और सेना ने की मॉक ड्रिल, टीम ने किया लाइव रेस्क्यू

Fri, 27 Jun 2025 06:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 27 Jun 2025 06:18 PM IST
सार

भोपाल के बड़े तालाब में शुक्रवार को NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल), SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और भारतीय सेना की संयुक्त टीम ने बाढ़ से बचाव और राहत अभियान को लेकर एक मॉक ड्रिल की। 

विज्ञापन
Bhopal: To deal with the flood, NDRF, SDRF and Army conducted a mock drill in Bhopal's big pond, the team did
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में शुक्रवार को NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल), SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और भारतीय सेना की संयुक्त टीम ने बाढ़ से बचाव और राहत अभियान को लेकर एक मॉक ड्रिल की। डेमोंस्ट्रेशन के दौरान SDRF की टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों की तरह पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया। टीम के सदस्य तालमेल के साथ बोट में सवार होकर पानी के बीच पहुंचे और डूबते व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस कर उसे बचाया। यह दिखाया गया कि किस तरह SDRF टीम वायरलेस और कॉलिंग के जरिए एक-दूसरे से समन्वय करती है और हर एक्शन प्लान को टीम भावना से अंजाम देती है।
विज्ञापन



मॉक ड्रिल का यह था उद्देश्य
 अधिकारियों ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में तुरंत और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना, बचाव और राहत कार्यों में दक्षता बढ़ाना और विभिन्न एजेंसियों के बीच सहयोग और समन्वय को मजबूत करना था। इस संयुक्त अभ्यास में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहत, खोज और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें-अमर उजाला संवाद में सीएम ने कहा- खामियां सुधारेंगे; ऐशबाग ब्रिज मामले में अब आगे क्या
विज्ञापन
विज्ञापन



आधुनिक तकनीकों के उपयोग का प्रदर्शन
 इस दौरन पेड़ों से घिरे घरों में फंसे लोगों को बचाना और नावों और रस्सियों की मदद से उन्हें बचाने जैसी आपात स्थितियों से निपटने का अभ्यास किया। NDRF-SDRF और सेना के जवानों की टीम ने बाढ़ राहत उपकरणों और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें-प्रदेश में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, 2 जिलों में बारिश का ऑरेंज 10 जिलों में यलो अलर्ट

स्थितियों से निपटने किया अभ्यास
अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), जेएन कंसोटिया ने कहा कि आज हमारी सेना और SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) टीम द्वारा एक मॉक ड्रिल की गई। बाढ़ की स्थितियों से निपटने और इससे प्रभावित लोगों को बचाने के प्रयास किए गए। इस मॉक ड्रिल में अलग-अलग परिस्थितियां बनाई गईं, जैसे किसी टापू पर फंसे व्यक्ति को बचाना, पानी या पेड़ों से घिरे घर में फंसे व्यक्ति को बचाना। हमारे सेना के जवानों ने मॉक ड्रिल में अभ्यास किया। जरूरत पड़ने पर प्रशासन फील्ड ऑपरेशन के दौरान सेना की सहायता लेता है, जिससे लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है। SDRF टीम को भी इससे मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed