{"_id":"63c697650819ae7ebe6154c1","slug":"bhopal-thug-gang-targeting-elderly-women-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: महिलाओं को निशाना बना रहा ठगोरा परिवार, बातों में उलझाकर जेवर उतरवा लेते फिर नकली थमाकर भाग जाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: महिलाओं को निशाना बना रहा ठगोरा परिवार, बातों में उलझाकर जेवर उतरवा लेते फिर नकली थमाकर भाग जाते
Tue, 17 Jan 2023 06:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 17 Jan 2023 06:11 PM IST
सार
भोपाल में बुजुर्ग महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हुआ है। गिरोह में महिला-पुरुष और एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने शहर में ऐसे दो मामलों में प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
भोपाल में बुजुर्ग महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हुआ है।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुजुर्ग महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हुआ है। गिरोह में महिला-पुरुष और एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने शहर में ऐसे दो मामलों में प्रकरण दर्ज किया है। इस जालसाज गिरोह की तलाश की जा रही है।
कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली निर्मला पहलालानी (73) सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल परिसर पहुंची थीं। उसी दौरान एक बच्चा उनके पास आया और कहा कि हमें उज्जैन जाना है, मदद की जरूरत है। इस बीच बच्चे के माता-पिता भी वहां आ गए और तीनों ने मिलकर बुजुर्ग महिला को मदद के नाम पर झांसे में लेकर सोने की दो अंगूठी, एक चेन व दो सोने की चूड़ियां उतरवा लीं। जालसाजों ने सभी जेवर एक रूमाल में बांधे और इधर-उधर टहलने लगे। थोड़ी देर बाद तीनों लौटे तो महिला ने अपने जेवर मांग लिए। उन्होंने महिला को रुमाल थमा दिया। घर आकर फरियादी महिला ने रुमाल खोला तो उसके होश उड़ गए। रुमाल में नकली जेवर थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों न करीब दो ताला सोने के जेवरात ठगे हैं। प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
इसी गिरोह ने बैरागढ़ पीएनबी चौराहा पर महिला के साथा ठगी की वारदात की। बैरागढ़ पुलिस ने बताया कि गीता पति जितेंद्र पसरीजा (50) निवासी हनुमान व्यायामशाला वनट्री ने शिकायत कीहै। बताया कि दोपहर करीब दो बजे के आसपास वे सामान खरीदने के लिए बर्तन मार्केट बैरागढ़ जा रही थीं, तभी सुलभ शौचालय के पास पीएनबी चौराहा पर उन्हें एक महिला और पुरुष मिले। उनके साथ एक तेरह साल का बच्चा भी था। तीनों ने बातों में उलझा लिया और पूछने लगे कि कपड़े की दुकान कहां है। इस बीच आरोपियों ने कहा कि इस लड़के के पास बहुत सारे रुपये हैं। आप अपने जेवरात देकर मदद करो उसे जेवरात दिखाकर रुपये ले लेंगे। मैंने उनसे कहा कि मुझे जल्दी घर जाना है। इसके बाद उन्हें हाथ से दो अंगूठी और गले से मंगलसूत्र उताकर दे दिया। मैंने जल्दी घर जाने की बात कही तो उन्होंने जेवरात रुमाल में लपेटकर दिए थे। रुमाल लेकर मैं घर चली गई। घर पर पता चला कि जो जेवरात उन्होंने मुझे दिए हैं वे मेरे नहीं है, बल्कि नकली हैं। इसके बाद पुलिस को शिकायत की।