फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: This time the number of short questions will be more in MP board exams, sample papers released, focus

Bhopal:MP बोर्ड परीक्षाओं में इस बार ज्यादा होगी छोटे प्रश्नो की संख्या, सैंपल पेपर जारी,कमजोर छात्रों पर फोकस

Sun, 08 Dec 2024 07:02 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 08 Dec 2024 07:02 PM IST
सार

एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार बड़े प्रश्नों की अपेक्षा छोटे वष्तुनिष्ठ प्रश्न ज्यादा पूछें जाएंगे। कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से क्लास लगाई जा रही है। बोर्ड ने विद्यार्थियों की तैयारी के लिए सैंपल पेपर अपलोड कर दिया है।


 

विज्ञापन
Bhopal: This time the number of short questions will be more in MP board exams, sample papers released, focus
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी बोर्ड की 25 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं की तैयारी जोरों पर है। कमजोर विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में अलग से कक्षाएं लगाई जा रही हैं। छुट्टी के दिन भी विद्यार्थियों को बुलाकर तैयारी करवाई जा रही है। वहीं एमपी बोर्ड ने इस वर्ष होने वाली परीक्षाओं के सैंपल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थियों को तैयारी करने के लिए करीब ढाई माह का समय शेष है। खास बात यह है कि इस बार दो अंक के छोटे प्रश्नों की संख्या ज्यादा होगी। वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे जबकि दीर्घउत्तरीय बड़े प्रश्नों की संख्या कम होंगी। इसी हिसाब से स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। 10वीं का प्रश्नपत्र 75 अंक का और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। वहीं 12वीं का प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 70 अंक का और 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। नान प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 80 अंक का होगा। 
विज्ञापन




इस बार यह भी किया बदलाव 
गौरतलब है कि एमपी बोर्ड जुलाई में सभी विषयों के चैप्टरों का समूह बनाकर अंक योजना जारी कर चुका है। माशिमं की 10वीं व 12वीं परीक्षा में पिछले साल तक विषयवार चैप्टरों के अनुसार अंक योजना निर्धारित की थी। इसमें बताया गया था कि किस विषय का कौन सा चैप्टर से कितने अंक के प्रश्र प्रश्नपत्र में आएंगे, लेकिन इस बार इसमें बदलाव किया गया है। वर्ष 2024-25 की परीक्षा में विषय में चैप्टरों का समूह बनाया गया है।
विज्ञापन



12वीं ऐसा रहेगा  पैटर्न
वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 32 अंक
10 प्रश्र - दो अंक- 
चार प्रश्र - तीन अंक  
चार प्रश्र - चार  अंक
प्रैक्टिकल वाले विषय के प्रश्नपत्र-70 अंक
प्रैक्टिकल - 30 अंक

10वीं का ऐसा रहेगा  पैटर्न
वस्तुनिष्ट प्रश्न - छह
रिक्त स्थानों की पूर्ति - छह अंक
सही गलत प्रश्न - छह अंक
सही जोड़ी बनाओ - छह अंक
एक वाक्य में उत्तर - छह अंक
12 प्रश्र - दो-दो अंक
तीन प्रश्न - तीन-तीन अंक
तीन प्रश्न - चार-चार अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed