फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Politics heats up in MP over cricketer Shami's daughter playing Holi, Minister Sarangster Sarang wrote

Bhopal: क्रिकेटर शमी की बेटी द्वारा होली खेलने के मामले MP में गरमाई सियासत, मंत्री सारंग ने शमी को लिखा पत्र

Mon, 17 Mar 2025 05:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 17 Mar 2025 05:17 PM IST
सार

Cricketer Mohammed Shami: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मंत्री विश्वास सारंग ने शमी को पत्र भी लिखा है। जिसमें कहा कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
Bhopal: Politics heats up in MP over cricketer Shami's daughter playing Holi, Minister Sarangster Sarang wrote
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। एमपी सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने मामले में कड़ा एतराज जताया है। सारंग ने कहा कि मौलाना का बयान आपत्तिजनक है। सारंग ने क्रिकेटर शमी को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि यूपी के बरेली के मौलाना रजवी ने दो दिन पहले शमी की बेटी के होली खेलने पर एतराज जताया था। मोहम्मद शमी की बेटी का होली खेलते हुए वीडियो सामने आने पर रजवी ने कहा था कि मोहम्मद शमी की बेटी का रंग खेलना शरीयत के खिलाफ और नाजायज है। इसी पर खेल मंत्री सारंग ने सोमवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा, देश में अब कट्टरपंथ और धमकी की राजनीति नहीं चलेगी।
विज्ञापन

शहाबुद्दीन रजवी का बयान निंदनीय
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान निंदनीय है। अगर मोहम्मद शमी की बेटी होली खेलती है तो इससे कट्टरपंथियों को क्या परेशानी है? यह देश हर धर्म और समुदाय के लोगों का है और यहां किसी की धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगाई जा सकती। सारंग ने कहा कि मोहम्मद शमी और उनकी बेटी को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार उन्हें पूरा संरक्षण देगी। मैंने मोहम्मद शमी को पत्र लिखकर कहा है कि किसी भी कट्टरपंथी धमकी से डरने की जरूरत नहीं है। यह देश सबका है, और सभी को अपनी संस्कृति के साथ जीने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारंग ने पूछा अब कहां हैं प्रियंका गांधी
सारंग ने विपक्ष पर भी हमला करते हुए कहा कि जब एक छोटी बच्ची को धमकी दी जा रही है, तो प्रियंका गांधी, जो खुद 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देती थीं, अब कहां हैं? कांग्रेस और विपक्ष के नेता तुष्टिकरण की राजनीति कब तक करते रहेंगे? सारंग ने कहा कि मौलाना शहाबुद्दीन रजवी पहले भी मोहम्मद शमी को रोजे के दौरान क्रिकेट खेलते हुए पानी पीने पर धमका चुके हैं। आखिर यह कट्टरपंथ कहां तक जाएगा? कुरान और वेदों में भी मातृभूमि की महिमा का उल्लेख है। कोई भी व्यक्ति किसी की स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगा सकता।



मंत्री सारंग के बयान पर कांग्रेस ने दिया जवाब
मंत्री विश्वास सारंग का बयान आने के बाद कांग्रेस ने उन्हें जवाब दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा है कि माननीय मंत्री विश्वास सारंग जी आप कितने भी जतन कर लीजिए हमारे देश की एकता अखंडता को आप कोई चोट नहीं पहुंचा सकते हैं, देश वासियों ने गंगा जमुनी तहजीब का जो उदाहरण इस होली पर देशवासियों ने प्रस्तुत किया वह एक विशाल के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।


यह भी पढ़ें-MP कानून अव्यवस्था की राजधानी', कमलनाथ बोले-पूरा देश मप्र की तरफ देख रहा और हालात ऐसे

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
सारंग ने कहा कि भारत की संस्कृति सभी धर्मों और त्योहारों का सम्मान करती है। ऐसे में किसी को भी समाज को बांटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार इस तरह की धमकियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-परिवहन का बजट 200 करोड का घोटाला 5 हजार करोड़, कांग्रेस ने लोकायुक्त को सौंपे घोटाले से जुड़े दस्तावेज

यह था मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बरेली में एक पत्रकारवार्ता की थी। उन्होंने कहा था कि मोहम्मद शमी बेटी अगर शरीयत को नहीं जानती है और वह छोटी बच्ची है, नासमझी में होली खेल गई तो यह गुनाह नहीं है। लेकिन, अगर वह समझदार है और उसके बावजूद होली खेलती है तो यह शरीयत के खिलाफ माना जाएगा। मौलाना ने कहा था कि पहले भी मोहम्मद शमी को नसीहत दी थी, लेकिन उसके बावजूद मोहम्मद शमी की बेटी का होली खेलते हुए वीडियो सामने आया है। मोहम्मद शमी समेत सभी परिजनों से यह अपील है कि शरीयत में जो नहीं है, उसको अपने बच्चों को न करने दें। उन्होंने कहा कि होली हिंदुओं का बहुत बड़ा पर्व है, लेकिन मुसलमान को रंग खेलने से बचना चाहिए, क्योंकि अगर कोई शरीयत को जानते हुए भी होली खेलता है तो वह गुनाह की श्रेणी में आता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed