फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: The issue of removing slums in Bhopal heated up, former minister said- will fight from the road to the

Bhopal:भोपाल में झुग्गियां हटाने का मामला गरमाया,पूर्व मंत्री बोले-सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई, माकान की मांग

Wed, 11 Dec 2024 06:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 11 Dec 2024 06:16 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में 1800 एकड़ में फैली कुल 388 झुग्गियां हटाने की कवायद शुरू की गई है। इस बीच कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा इसके विरोध में उतर आए हैं। उनका कहना है कि सरकार पहले नए माकान बना कर लोगों दे इसके बाद झुग्गियों को हटाए।

विज्ञापन
Bhopal: The issue of removing slums in Bhopal heated up, former minister said- will fight from the road to the
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में बढ़ रही झुग्गियों को तोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। लेकिन कांग्रेस इन झुग्गियों को तोड़ने का विरोध कर रही है। दरअसल भोपाल में 1800 एकड़ में फैली कुल 388 झुग्गी हटाने के प्रयास फिर से शुरू हुए हैं। सबसे पहले वल्लभ भवन के आसपास की झुग्गी हटेगी, इसके लिए सर्वे पूरा हो गया है। बुधवार को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सड़क से लेकर सदन गरीबों के हक़ की लड़ाई लड़ी जाएगी, सरकार पहले लोगों को पक्के मकान बनाकर दें। 
विज्ञापन



झुग्गी मुक्त के नाम पर आवास मुक्त करने का विरोध
पीसीसी शर्मा ने इस दौरान कहा कि झुग्गी मुक्त के नाम पर आवास मुक्त करने का हम विरोध करते हैं। पूर्व मंत्री शर्मा वल्लभ नगर में बस्ती के सामने लोगों से मिलने पहुंचे थे। इससे पहेल पीसी शर्मा झुग्गियों को हटाने के विरोध में पांच नंबर मार्केट में भी धरना दे चुके हैं।  इस दौरन निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी, पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान, शोएब खान, कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निकेश सिंह चौहान, पूर्व पार्षद दिलीप राय, वार्ड अध्यक्ष राम सुशील सेन, नईम बैग, मिलिंद खंडेले, रईस खान, बाबर खान आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन




इसलिए सरकार ने झुग्गियों को हटाने का बनाया प्लान
जानकारी के लिए बतादें कि राजधानी भोपाल के रोशनपुरा बस्ती, बाणगंगा, भीम नगर, विश्वकर्मा नगर जैसी 8 झुग्गी-बस्तियां शहर के बीच प्राइम लोकेशन पर करीब 300 एकड़ में फैली हैं। इनके अलावा राहुल नगर, दुर्गा नगर, बाबा नगर, अर्जुन नगर, पंचशील, नया बसेरा, संजय नगर, गंगा नगर, बापू नगर, शबरी नगर, ओम नगर, दामखेड़ा, उड़िया बस्ती, नई बस्ती, मीरा नगर जैसी कुल 388 बस्तियां शहर में हैं। इन सबकी जमीन का हिसाब लगाए तो यह करीब 1800 एकड़ के आसपास हैं। इनमें से ज्यादातर पॉश इलाकों में ही हैं। दरअसल भोपाल को झुग्गी मुक्त करने के लिए करीब तीन महीने पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने मीटिंग की थी। उन्होंने झुग्गियों को हटाने के लिए विस्तृत प्लान बनाने को कहा था। उन्होंने कहा था कि पहले भवन तैयार करें। फिर झुग्गियों को खाली कराए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed