फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: The girls said Commissioner Uncle save us, parents reached Commissioner's office with their girls in B

Bhopal: बच्चियों ने कहा कमिश्नर अंकल हमें बचाओ, भोपाल में बच्चियों को लेकर माता-पिता पहुंचे कमिश्नर कार्यालय

Sat, 28 Sep 2024 04:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 28 Sep 2024 04:32 PM IST
सार

भोपाल में शनिवार को कुछ माता-पिता अपने बच्चियों को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए। और कहा हमारी बच्चियों सुरक्षित नहीं है हमें सुरक्षा दीजिए। बच्चियों ने भी कमिश्नर से कहा कि अंकल हमें सुरक्षा दीजिए। 

विज्ञापन
Bhopal: The girls said Commissioner Uncle save us, parents reached Commissioner's office with their girls in B
बच्चियों को लेकर कमिश्नर से मिलने पहुंचे माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में लगातार बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। इस तरह की घटनाएं देखकर हर माता-पिता में भय की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को कुछ माता-पिता अपने बच्चियों को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए। और कहा हमारी बच्चियों सुरक्षित नहीं है हमें सुरक्षा दीजिए। बच्चियों ने भी कहा कि अंकल हमें सुरक्षा दीजिए (वी वांट जस्टिस) दरअसल शहर में बढ़ रही छोटी बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाओं पर सरकार एवं पुलिस के विफल प्रयासों के विरोध में मनोज शुक्ला भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शहर के विभिन्न स्थानों की छोटी बच्चियों एवं उनके माता पिता के साथ पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर उनको छोटी बच्चियों  एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए प्रयास करने की मांग की। 
विज्ञापन



कमिश्नर अंकल हमें बचाओ
कमिश्नर कार्यालय पहुंची बच्चियों के हाथ में "कमिश्नर अंकल हमें बचाओ" लिखी हुई तख्तियां थीं। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा की भोपाल में आज कल बच्चियां अपने घर, स्कूल, बाजार कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं, आजकल उनके साथ अप्रिय घंटनाएं बढ़ने लगी हैं। जिसका कारण पुलिस की अपराधियों को रोकने की विफलता और कमजोर कानून व्यवस्था एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन



देश का हृदय मध्यप्रदेश गंभीर स्थिति में
मनोज शुक्ला ने कहा कि राजधानी जैसी जगह में कोई इलाका ऐसा नहीं है की जहां बेटियां और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। मध्यप्रदेश की राजधानी में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ दुष्कर्म, अनाचार और अत्याचार से देश का हृदय मध्यप्रदेश गंभीर स्थिति में है। उन्होंने इस तरफ पुलिस को अधिक ध्यान देकर कड़ी कार्रवाई करने एवं इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाने जाने की मांग की। और कहा की अगर इस तरह की घटनाएं कम नहीं हुईं तो बच्चियों की सुरक्षा के लिए हम सीएम हाउस का घेराव करेंगे। इस दौरान पर रविंद्र साहू झूमर वाला, अस्मत सिद्दीकी गुड्डू, अमित खत्री, मुजाहिद सिद्दीकी, मुकेश पंथी, तारिक अली, मो फहीम, प्रिंस नवांगे, संदीप सरवैया, दीपक दीवान, उल्लास, जितेंद्र सिंह बघेल, राहुल सेन, फैजी खान, मो आमिर,रशीदा मुस्तफा, लक्ष्मी सैनी, आशुतोष बिजोर, अलीम उद्दीन बिल्ले, साद उस्मानी, हफीज उद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed