फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Terror of miscreants increasing in Hamidia, doctor's car vandalized, 5 thousand cash and documents sto

Bhopal: हमीदिया में बढ़ रही बदमाशों की दहशत, डॉक्टर की कार में तोडफ़ोड़, उड़ा ले गए 5 हजार नगदी और दस्तावेज

Fri, 06 Dec 2024 07:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 06 Dec 2024 07:15 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के सबसे बड़े अस्पताल में बदमाशों की दहशत जारी है। चोर जूनियर डॉक्टर के कार में तोड़फोड़ कर 5 हजार नगदी और दस्तावेज चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Terror of miscreants increasing in Hamidia, doctor's car vandalized, 5 thousand cash and documents sto
हमीदिया अस्पताल भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में जहां एक तरफ दलाल सक्रिय है वहीं दूसरी तरफ बदमाश अस्पताल परिसर के पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ और चोरियां को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जूनियर डॉक्टर की गाड़ी में तोड़फोड़ कर गाड़ी में रखे सामान की चोरी की गई।   
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
 हमीदिया अस्पताल के पार्किंग में खड़ी एक डॉक्टर की कार का कांच फोड़कर बदमाशों ने नुकसान पहुंचाया और पांच हजार रुपए नकदी तथा अन्य दस्तावेज चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी और तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक डॉ. सतीश मौर्या मूलत: विदिशा के रहने वाले हैं। वह गांधी मेडिकल कालेज में पीजी सेकेण्ड इयर की पढ़ाई कर रहे थे। सतीश ने अपनी कार ओल्ड गेस्ट हाउस के पास डॉक्टरों की पार्किंग में खड़ी की थी। दो दिन बाद वह कार के पास पहुंचे तो कार का फ्रंट ग्लास, विंडो ग्लास टूटा मिला और स्टेरिंग भी क्षतिग्रस्त था। कार में रखे दस्तावेज और एक हैंडबैग में जिसमें पांच हजार रुपये नकद रखे हुए थे, वह चोरी हो चुका था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तोडफ़ोड़़ कर चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed