फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Talk of tourism and peace students arrived suggestions Law University left MANIT behind and took final

Bhopal: बात पर्यटन और शांति की...सुझाव लेकर पहुंचे स्टूडेंट्स, MANIT को पीछे छोड़ फाइनल ले गई लॉ यूनिवर्सिटी

Fri, 27 Sep 2024 05:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 05:00 PM IST
सार

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) ने विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष समारोह आयोजित किया। "पर्यटन और शांति" विषय पर आधारित क्विजार्ड 3.0 का आयोजन किया गया। इस अंतर-महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Bhopal Talk of tourism and peace students arrived suggestions Law University left MANIT behind and took final
सुझाव लेकर पहुंचे स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पर्यटन दिवस पर जहां राजधानी कई आयोजन से सजी दिखाई दे रही थी। वहीं  इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में एक खास क्विज के माध्यम से पर्यटन को व्यवस्थित, सुरक्षित और आनंद भरा बनाए रखने के लिए सुझावों का पिटारा खुला हुआ था। राजधानी की कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के स्टूडेंट्स ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) ने विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष समारोह आयोजित किया। "पर्यटन और शांति" विषय पर आधारित क्विजार्ड 3.0 का आयोजन किया गया। इस अंतर-महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया।  राजधानी के 7 कॉलेजों की टीमें ने प्रश्नोत्तरी में शामिल थीं। ज्ञानवर्धक और मनोरंजक के साथ आगे बढ़ी प्रतियोगिता के पहले चरण में 3 टीमें बाहर हो गईं। जिसके बाद शीर्ष 4 टीमें मौलाना आजाद प्रौद्योगिकी संस्थान, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, भोपाल, रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और भारतीय वन प्रबंधन संस्थान के बीच मुख्य मुकाबला होते हुए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की टीम ने जीत हासिल की। जबकि मौलाना आजाद प्रौद्योगिकी संस्थान की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


अतिथियों ने दिया ग्रामीण विकास पर जोर 
समारोह में बम्बू एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट फाउंडेशन के एमडी डॉ. एके भट्टाचार्य और अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक माही भजनी बतौर अतिथि उपस्थित थे। जिन्होंने भारत में पर्यटन के महत्व और ग्रामीण विकास पर इसके प्रभाव पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारा पर्यटन न सिर्फ हमारी विरासत बल्कि यह हमारी पहचान भी है। इसके माध्यम से ही हम विश्व पटल पर अपनी खास पहचान कायम रखने में सफल हैं। इस मौके पर आईएचएम भोपाल के प्रिंसिपल डॉ. रोहित सरिन ने कहा कि हम पर्यटन उद्योग की संभावनाओं और चुनौतियों के बारे में जागरूकता पैदा करना चाहते हैं। क्विजार्ड 3.0 हमारी यह पहल है, जो युवा दिमागों को ज्ञान साझा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं को मिले सम्मान
कार्यक्रम के समापन पर विजेता टीम और उपविजेता को IHM द्वारा नकद पुरस्कार दिए गए। चारों फाइनलिस्ट टीम को IHM भोपाल एवं लैमिंग्टन बेकरी द्वारा उपहार दिए गए। बाकी की टीमों को प्रमाण पत्र दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed