{"_id":"67e031eac1dda2b1c90fb126","slug":"bhopal-swachhta-survey-team-inspected-cleanliness-system-in-the-old-city-of-bhopal-heaps-of-garbage-found-at-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने भोपाल के पुराने शहर में देखी सफाई व्यवस्था, कई जगह मिले कचरे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने भोपाल के पुराने शहर में देखी सफाई व्यवस्था, कई जगह मिले कचरे के ढेर
Sun, 23 Mar 2025 09:41 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 23 Mar 2025 09:41 PM IST
सार
Swachhta Survey: स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम बीते तीन दिनों से भोपाल में निरीक्षण कर रही है। रविवार को टीम जोन 11 के अप्सरा टाकीज स्थित सुलभ शौचालय पहुंची और वहां फोटो लेकर पोर्टल पर अपलोड किए। जोन 12 के इलाकों में निरीक्षण के दौरान टीम को कई स्थानों पर कचरे के ढेर मिले।
विज्ञापन
नगर निगम भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम बीते तीन दिनों से राजधानी भोपाल में निरीक्षण कर रही है। टीम सुबह से शाम तक शहर के एक-एक वार्ड में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही है। रविवार को टीम जोन 11 के अप्सरा टाकीज स्थित सुलभ शौचालय पहुंची और वहां फोटो लेकर पोर्टल पर अपलोड किए। टीम ने आसपास के लोगों से भी फीडबैक लिया। वहीं जोन 12 के इलाकों में निरीक्षण के दौरान टीम को कई स्थानों पर कचरे के ढेर मिले, जबकि बैरागढ़ की मुख्य सड़कें साफ मिली।जोन 13 और 14 में टीम ने फोटो लिए और सफाई की स्थिति का आंकलन किया।
निगम ने 21 जोनों में निगरानी बढ़ाई गई
गौरतलब है कि भोपाल नगर निगम द्वारा दिल्ली भेजे गए फोटो का मिलान अब जमीन पर किया जा रहा है। निगम ने दावा किया था कि सर्वे टीम के आने से पहले सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से सुधार लिया जाएगा। इसके लिए 21 जोनों में निगरानी बढ़ाई गई है। सुलभ शौचालय, पार्क, नाला-नालियां, फुटपाथ, बाजार, यलो स्पाट, बस स्टाप और अन्य सार्वजनिक स्थान हालांकि पहले की तुलना में कहीं ज्यादा साफ दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में 39 डिग्री पहुंचा पारा, आगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी, 27 के बाद लू चलने के आसार
विज्ञापन
निगमायुक्त सभी जोनों से ले रहे फीडबैक
निगमायुक्त हरेंद्र नारायन लगातार सभी जोनों के एएचओ से फीडबैक ले रहे हैं, लेकिन अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान और सहायक आयुक्त कीर्ति चौहान फील्ड में अब तक सक्रिय नहीं दिखे हैं । चूंकि शहर की सफाई पूरी तरह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर निर्भर है। निगम की कोशिश है कि स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के सामने गंदगी न दिखे, जिससे शहर को अच्छे अंक मिल सकें ।