फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Statements will be made from this Juma Masjid, vote 100% to save democracy

Bhopal: इस जुमा मस्जिदों से होंगे बयान, लोकतंत्र बचाने करें सौ फीसदी मतदान

Thu, 02 May 2024 11:23 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 11:23 AM IST
सार

भोपाल को मस्जिदों का शहर कहा जाता है। यहां 400 से ज्यादा छोटी बड़ी मस्जिदें हैं, जिनमें जुमा की नमाज अदा की जाती है। यहां ताजुल मसाजिद, जामा मस्जिद, मोती मस्जिद, प्रेस कॉम्प्लेक्स मस्जिद आदि में हर जुमा को नमाजियों की बड़ी तादाद मौजूद रहती है।

विज्ञापन
Bhopal: Statements will be made from this Juma Masjid, vote 100% to save democracy
भोपाल में मतदान बढ़ाने में मस्जिदों से अपील की जाएगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मतदान देश के हर नागरिक का अधिकार भी है और अपने मुल्क के लिए कर्तव्य भी। मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। देशभर के मुस्लिम विद्वानों ने इस तरह की अपील करना शुरू कर दी हैं। प्रदेश के तीसरे चरण के मतदान के लिए इस जुमा की नमाज में मस्जिदों से भी समझाइश देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने इस बारे में कहा है कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था को बहाल रखने के लिए मतदान की अहमियत सभी को समझना चाहिए। यह अपने और देश के भविष्य के लिए जरूरी है। मौलाना के बयान को लेकर प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून और भोपाल जिलाध्यक्ष मिर्जा इस्माइल बेग ने भी कोशिशें तेज कर दी हैं। वे मौलाना की ताकीद को प्रदेशभर के मदरसों और मस्जिदों तक पहुंचा रहे हैं। हाजी हारून और इस्माइल बेग ने राजधानी भोपाल समेत प्रदेश की मस्जिदों के जिम्मेदारों से अपील की है कि शुक्रवार को होने वाली जुमा की नमाज से पहले जागरूकता अभियान चलाया जाए। इस दौरान लोगों को मतदान का महत्व समझाते हुए इसके लिए प्रेरित किया जाए। मिर्जा इस्माइल बेग ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि जुमा को होने वाली नमाज से पहले होने वाले इस बयान से लोगों में जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने कहा कि देखने में आ रहा है कि मुस्लिम समुदाय में मतदान से बेरुखी रहे हुए है। यह स्थिति समाज और देश के लिए अच्छी नहीं है। 
विज्ञापन


राजधानी में सैकड़ों मस्जिद
भोपाल को मस्जिदों का शहर कहा जाता है। यहां 400 से ज्यादा छोटी बड़ी मस्जिदें हैं, जिनमें जुमा की नमाज अदा की जाती है। यहां ताजुल मसाजिद, जामा मस्जिद, मोती मस्जिद, प्रेस कॉम्प्लेक्स मस्जिद आदि में हर जुमा को नमाजियों की बड़ी तादाद मौजूद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed