{"_id":"6759734399999d7735078ad2","slug":"bhopal-state-of-the-art-ct-scan-mri-pet-scan-linac-and-brachytherapy-machines-will-be-installed-in-distric-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: जिला और कैंसर अस्पतालों लगेंगी अत्याधुनिक सीटी स्कैन, MRI, पेट-स्कैन, लाईनैक और ब्रेकी-थेरेपी मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: जिला और कैंसर अस्पतालों लगेंगी अत्याधुनिक सीटी स्कैन, MRI, पेट-स्कैन, लाईनैक और ब्रेकी-थेरेपी मशीनें
Wed, 11 Dec 2024 04:48 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:48 PM IST
सार
प्रदेश के सभी जिला और कैंसर अस्पतालों अत्याधुनिक सीटी स्कैन, एमआरआई, कैथलैब, पेट-स्कैन, लाईनैक और ब्रेकी-थेरेपी मशीनें लगाईं जाएंगी। मशीनों की खरीदी प्रक्रिया शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन
डिप्टी सीेएम राजेन्द्र शुक्ल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों और कैंसर अस्पतालों में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएगी। इन मशीनों में मुख्य रूप से एमआरआई, कैथलैब, पेट-स्कैन, लाईनैक, और ब्रेकी-थेरेपी मशीनें लगाई जाएगी। मशीनों की खरीदी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर डिप्टी सीेएम राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियों की मंत्रालय में बैठक ली। इस दौरन शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधोसंरचना के विस्तार और अत्याधुनिक उपकरणों की खरीदी के प्रयास तेजी से किया जाए।
समयसीमा में मशीने खरीदने के निर्देश
शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश के विभिन्न जिला चिकित्सालयों और कैंसर अस्पतालों में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता के लिए की जा रही खरीदी प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ये सेवाएं समय पर आम नागरिकों तक पहुंचे। शुक्ल ने निर्देश दिये कि अधोसंरचना विकास के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रक्रिया की सतत मॉनीटरिंग कर समयसीमा के भीतर उपकरण खरीदी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीटी स्कैन, एमआरआई, कैथलैब, पेट-स्कैन, लाईनैक, और ब्रेकी-थेरेपी जैसे उन्नत उपकरणों की खरीदी प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
ट्रांसफर पोर्टल की ली जानकारी
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेश के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के निर्देशित किया कि सभी अस्पतालों आवश्यकतानुसार दवाएं उपलब्ध कराएं। को और अधिक दुरुस्त करने के निर्देश दिये ताकि ट्रांसफर प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी, एमडी एमपीपीएचएससीएल मयंक अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।