फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: State government's Agriculture Minister Kanshana called Chambal's sand mafia as stomach mafia, Congres

Bhopal: प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कंषाना ने चंबल के रेत माफिया को पेट माफिया बताया, कांग्रेस हुई हमलावर

Fri, 21 Mar 2025 05:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 21 Mar 2025 05:25 PM IST
सार

चंबल संभाग के भिंड मुरैना के रेत माफिया के मामलों में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री एदल सिंह कंषाना ने विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए एक बयान देकर सरकार को फंसा दिया है। अब कांग्रेस पार्टी के विधायक हमलावर हो गए हैं।

विज्ञापन
Bhopal: State government's Agriculture Minister Kanshana called Chambal's sand mafia as stomach mafia, Congres
कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना का एक बयान सरकार के लिए मुसीबत बन गया है। दअरसल मुरैना जिले में रेत माफिया द्वारा वन विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां रेत माफिया नहीं, पेट माफिया है। पेट भरने के लिए लोग अपना काम कर रहे हैं। वहां कोई रेत माफिया नहीं है। मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस विधायकों ने सरकार को जमकर घेरा और कहा कि यह तो एक मंत्री की बात है। पूरी सरकार माफिया को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन



पूरी सरकार माफिया का संरक्षण कर रही है 
कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने मंत्री एदल सिंह कंषाना के बयान पर कहा कि ये तो एक मंत्री की बात है। पूरी सरकार माफिया का संरक्षण कर रही है। जो भी अवैध काम प्रदेश में हो रहे हैं उनको सरकार संरक्षण दे रही है। सरकार इन माफियाओं को पेट माफिया बताकर उनका संरक्षण कर रही है। वहीं कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने कहा कि ये सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है। अगर ऐसा नहीं होता तो माफिया और गुंडों की इतनी हिम्मत नहीं होती। इसलिए सरकार को इसे रोकना चाहिए। मुख्यमंत्री जी के पास ही गृह विभाग है, इसलिए उनको ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed