फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Stale idlis and samosas being sold at Bhopal station, caught during surprise inspection, spoilt food i

Bhopal: भोपाल स्टेशन पर बेच रहे बासी इडली, समोसा औचक निरीक्षण में पकड़ाए, खराब  खाद्य पदार्थ को करवाया नष्ट

Wed, 18 Dec 2024 06:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 18 Dec 2024 06:50 PM IST
सार

भोपाल रेलवे स्टेशन पर खाद्य सुरक्षा की बड़ी कार्रवाई की गई। यहां लगी दुकानों में बासी समोसा कचोरी आदि यात्रियों को बेचे जा रहे थे। खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ नष्ट करवाए गए।

विज्ञापन
Bhopal: Stale idlis and samosas being sold at Bhopal station, caught during surprise inspection, spoilt food i
पकड़ा खाद्य पदार्थ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन में यात्रा के दौरान नाश्ता या खाना खाने वाले यात्रियों को सावधान रहने की जरुरत है। स्टेशनों पर लगी दुकानों में बासी खाना बेचने के मामले सामने आ रहे हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन पर लगे स्टालों  में पोहा, इडली, उपमा, बिरयानी, समोसा, ढोकला, कचौरी, ऑमलेट, आलू पराठा और भाजी वड़ा जैसे नाश्ते बासी बेचे जा रहे हैं।  लगातार आ रही शिकायत के बाद  यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर एक विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में एक टीम  जिसमें स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) एके खरे, सहायक मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक फईम उद्दीन, और कैटरिंग इंस्पेक्टर शामिल थे ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन



8 से 10 स्टालों से जब्त किए गए खाद्य सामग्री
इस अभियान के दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन पर मौजूद कैटरिंग स्टालों से  खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। जब्त सामग्री में बासी, समाप्ति तिथि पार किए हुए और अनियमित ढंग से संग्रहित खाद्य पदार्थ शामिल थे, जिनसे यात्रियों के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हो सकता था। 8 से 10 स्टालों से जब्त किए गए खाद्य पदार्थों में पोहा, इडली, उपमा, बिरयानी, समोसा, ढोकला, कचौरी, ऑमलेट, आलू पराठा और भाजी वड़ा जैसे नाश्ते शामिल थे। इसके अलावा, निरीक्षण के दौरान अन्य खाद्य सामग्री भी पकड़ी गई। सभी जब्त खाद्य पदार्थों को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक की निगरानी में नष्ट कर दिया गया ताकि यात्रियों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।  
विज्ञापन



गुणवत्तापूर्ण भोजन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद्य सुरक्षा में लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे सतत प्रयासों का हिस्सा है। भोपाल रेल मंडल समय-समय पर ऐ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed