फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Spring of Vande Bharat Express train broke, maintenance took 17 hours, passengers created ruckus

Bhopal: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्प्रिंग टूटी, मेंटेनेंस में लगा 17 घंटे, यात्रियों ने किया जम कर हंगामा

Mon, 25 Nov 2024 08:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 25 Nov 2024 08:11 PM IST
सार

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की स्प्रिंग टूट जाने से यात्रियों को 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों ने जम कर हंगामा किया। यात्रियों के अनुसार रेलवे द्वारा उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई थी ।

विज्ञापन
Bhopal: Spring of Vande Bharat Express train broke, maintenance took 17 hours, passengers created ruckus
स्टेश में हंगामा करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जब से शुरू हुई  आए दिन कोई ना कोई परेशानी आ रही है। यात्री ज्यादा किराया दे कर भी सुलभता से यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। अब भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की स्प्रिंग टूट जाने से यात्रियों को 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों ने जम कर हंगामा किया। यात्री हंगामा करते रहे और स्टेशन मास्टर अपने रूम में ही नहीं निकले। सबको पता था कि यात्री परेशान होंगे लेकिन उन्होंने समझने और संभालने के लिए रेलवे स्टेशन पर कोई नहीं था। प्रीमियम ट्रेन के यात्रियों को पानी तक नहीं पिलाया। कई यात्री दूसरे ट्रेनों से चले गए कुछ वापस आ गए। 158 यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल करा लिया। 
विज्ञापन


17 घंटे तक चला मेंटेनेंस 
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को जब हजरत निजामुद्दीन से रात 10:16 बजे वापस भोपाल लौटी तो कोच नंबर C-11 की स्प्रिंग टूटी होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद से 17 घंटे से रानी कमलापति स्थित यार्ड में इसका मेंटेनेंस किया गया।
विज्ञापन


यात्री बोले नहीं दी कुछ जानकारी
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 5:50 पर रवाना होना था। यात्रियों के अनुसार रेलवे द्वारा उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई थी कि ट्रेन कितने बजे चलेगी। चलेगी भी या नहीं? जिसको लेकर नाराज यात्रियों ने रानी कमलापति स्टेशन पर सुबह करीब 11 बजे अधिकारियों के रूम में हंगामा भी किया। वंदे भारत ट्रेन के 10 घंटे लेट होने के बाद नाराज रेल यात्री जहां एक तरफ लगातार रेलवे अधिकारियों के साथ गहमा गहमी करते नजर आए तो कुछ यात्री गुस्से में आकर रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफॉर्म नबंर 1 की पटरियों पर जाकर बैठ गए। नाराज यात्रियों का कहना था कि रेलवे द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा रहा है कि ट्रेन आएगी भी या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने दी सफाई
 मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने बताया की ट्रेन की तकनीकी दिक्कत को दूर कर लिया गया है। जबकि भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने कहा कि यात्री चाहें तो टीडीआर फाइल कर पूरा रिफंड ले सकते हैं। तकनीकी खराबी के कारण परेशानी आई थी। 4 बजे के करीब ट्रेन को रवाना किया गया है। 


इतने यात्रियों ने किया सफर

क्लास                 यात्रियों की संख्या     राशि

क्लास ईसी:         टिकट रद्द  19          42325 रुपए
क्लास सीसी:         टिकट रद् 139       182385 रुपए

बुकिंग डेटा
ईसी 45      111780 रुपए
सीसी 703   1004285 रुपए


गाड़ी की यह है समसारणी
गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति हजरत निमामउद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:40 बजे रानी कमला पति स्टेशन से रवाना होकर दोपहर 1:16 बजे हजरत निजामउद्दीन स्टेशन पहुंचती है। जिसके बाद यह ट्रेन 2:40 बजे हजरत निजामउद्दीन से चलकर रानी कमलापति स्टेशन के लिए निकलती है। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत का यह सिंगल रैक है। यही रैक हजरत निजामउद्दीन से वापस आता है। अगर ट्रेन समय पर नहीं पहुंची तो वापसी में यात्रियों को भी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed