फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: SP workers reached to surround the assembly with a bier, clashes between workers and police, many lead

Bhopal: अर्थी लेकर विधानसभा घेरने पहुंचे सपा के कार्यकर्ता, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प,कई नेता गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 08:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 17 Dec 2024 08:08 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने निकले थे, पुलिस ने रास्ते में रोककर उन्हें हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ता सरकार की अर्थी लेकर पहुंचे थे और एक कार्यकर्ता अपने शरीर को जंजीरों से जकड़े हुए थे।

विज्ञापन
Bhopal: SP workers reached to surround the assembly with a bier, clashes between workers and police, many lead
विधानसभा का घेराव करने पहुंचे सपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी भी मंगलवार को मध्य प्रदेश विधानसभा का घेराव करने राजधानी भोपाल पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता सरकार की अर्थी लेकर पहुंचे, कटनी के जिला अध्यक्ष एके खान अपने शरीर को बेड़ियों से जकड़े हुए प्रदर्शन में पहुंचे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने निकले थे, पुलिस ने रास्ते में रोककर उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



किसानों को फर्जी बेड़ियों में जकडा
अपने शरीर को बैड़ियों से बाध कर पहुंचे डॉ. एक खान ने बताया कि इसी प्रकार सरकार ने प्रदेश के किसानों को फर्जी बेड़ियों में जकड कर रखा है। ना किसानों खाद मिल रही ना बिजली। किसानों को लूटने का काम कर रही है। आज हम यही बताने आए हैं कि अब बहुत हो गया हमारी पार्टी इन बेड़ियों को तोड़ने का काम करेगी।   
विज्ञापन

 
इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन
दरअसल महिला सुरक्षा, किसान समस्या और बेरोजगारी को लेकर भोपाल में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। विधानसभा घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिंक रोड नंबर एक पर मयूर पार्क के पास रोक लिया। यहां बैरिकेडिंग की गई थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के कानून व्यवस्था की अर्थी
समाज वादी पार्टी के पूर्व सचिव यदुराज यादव ने बताया कि ये भारती जनता पार्टी के कानून व्यवस्था की अर्थी है। जैसा की सब को पता है कि डबल इंजन की सरकार में क्राइम रेट भी डबल रेट से भाग रहा है। महिला क्राइम रेट मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा है। महिलाओं के साथ रोज रेप हो रहा है। यादव ने कहा कि सरकार क्राइम कंट्रोल करने में नाकाम साबित हो रही है। युवाओं की अवाज दबाई जा रही है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। लाडली बहनों को 1250 देते हैं और एक लाख लूटने का काम करते हैं। 

ईडी को बीजेपी का पट्टा पहनाया
सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि ईडी को भारती जनती जनता पार्टी का पट्टा पहना दिया गया। इडी से प्रताड़ित हो कर पत्ति-पत्नी आत्महत्या करने को मजबूर हुए यह पहुत ही दुखद है। आए दिन रेप की घटनाए सीएम और डिप्टी सीएम के शहर में हो रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा कि  जो सरकार किसानों खाद नहीं  दे सकती, महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकती, युवाओं रोजगार नहीं दे सकते ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। 


 
हर जिले में करेंगे प्रदर्शन 

सपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि हम जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हर मुद्दे पर फेल है। किसान परेशान हैं। एमएसपी नहीं मिल रही है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हम इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। आज यहां से आंदोलन की शुरुआत हो रही है। इसके बाद हर जिले में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed