फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Shivraj's convoy stopped after he spotted an accident; he stepped onto the road himself to help the in

भोपाल: हादसा देखा तो रुक गया शिवराज का काफिला, घायल की मदद के लिए खुद सड़क पर उतरे केंद्रीय मंत्री

Mon, 07 Sep 2026 07:36 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 07 Sep 2026 07:36 PM IST
सार

भोपाल से मंडीदीप जाते समय सड़क पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना काफिला रुकवा दिया। खुद वाहन से उतरे, इलाज और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई और घायल को अस्पताल भेजे जाने तक मौके पर डटे रहे।

विज्ञापन
Bhopal: Shivraj's convoy stopped after he spotted an accident; he stepped onto the road himself to help the in
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने घायल को देख रूकवाया काफिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से मंडीदीप जाते समय मार्ग में हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए अपना काफिला रुकवा दिया। उन्होंने तुरंत अपने वाहन से उतरकर पीड़ित व्यक्ति के लिए त्वरित चिकित्सा सहायता और अस्पताल पहुंचाने की समुचित व्यवस्था करवाई। इससे जुड़ा वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री दुर्घटना से प्रभावित व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सक्रिय रूप से प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल भाजपा की जिला टीम में 90 नए चेहरे, सुरेश पचौरी समेत 23 दिग्गज स्थायी आमंत्रित सदस्य
विज्ञापन


कृषि मंत्री शिवराज भोपाल से आधिकारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए्र रिवार शाम मंडीदीप की यात्रा कर रहे थे। रास्ते में दुर्घटना को देखकर उन्होंने बिना किसी संकोच के तुरंत अपना काफिला रोकने का निर्देश दिया। वह स्वयं अपने वाहन से बाहर आए और पीड़ित व्यक्ति की मदद के लिए दुर्घटनास्थल की ओर बढ़ गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने और वाहन का प्रबंध करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पूरे राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की तथा वहां उपस्थित आम नागरिकों से भी घायल व्यक्ति की हरसंभव मदद करने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  स्वास्थ्य विभाग में अंधेरगर्दी: खरीदी में गड़बड़ी में दो फर्म ब्लैकलिस्ट, पर धांधली का जिम्मेदार फिर बना CGMT

दुर्घटनास्थल पर शिवराज ने मौके पर एकत्र लोगों से घायल व्यक्ति की पहचान जानने और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित करने के विषय में पूछताछ की। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से स्पष्ट रूप से पूछा कि क्या पीड़ित के पास कोई फोन नंबर अथवा पहचान से जुड़ा दस्तावेज मिला है। केंद्रीय मंत्री जब तक आश्वस्त नहीं हो गए कि घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है, तब तक वह सड़क पर ही डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed