{"_id":"6048d91d8ebc3e8d382349ae","slug":"bhopal-senior-journalist-kamal-dixit-dies-iimc-director-general-expresses-sorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीयू भोपाल के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. कमल दीक्षित का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीयू भोपाल के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. कमल दीक्षित का निधन
Wed, 10 Mar 2021 08:16 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 10 Mar 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
प्रो. कमल दीक्षित (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. कमल दीक्षित का आज भोपाल में निधन हो गया। उनके निधन पर भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि कमल दीक्षित को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रो. द्विवेदी के अनुसार कमल दीक्षित का पूरा जीवन मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता को समर्पित था और इसके लिए उन्होंने मूल्यानुगत मीडिया अभिक्रम समिति की स्थापना भी की। एक साधारण परिवार से आने वाले कमल दीक्षित ने अपने कठिन परिश्रम, सरल स्वभाव और कुशल संचार कला से पत्रकारिता एवं मीडिया शिक्षण में एक मुकाम हासिल किया। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के वे संस्थापक प्राध्यापक थे और अपने शिक्षण काल में उन्होंने अनेक बेहतरीन पत्रकारों को तैयार किया।
विज्ञापन
प्रो. द्विवेदी ने कहा कि उनके निधन से मध्य प्रदेश ने एक कुशल संचारक को खो दिया है। इस दुख की घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उनके परिवार एवं पत्रकारिता जगत को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
विज्ञापन
