फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal's Akhil, who is unable to walk since birth, will run like other children, Minister Sarang takes up the

Bhopal : जन्म से चलने में असमर्थ दूसरे बच्चों की तरह दौड़ेगा भोपाल का अखिल, मंत्री सारंग में उठाई जिम्मेदारी

Thu, 01 Aug 2024 03:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 01 Aug 2024 03:30 PM IST
सार

बचपन से चलने में असमर्थ उमीद खो चुके राजधानी भोपाल के अखिल को उम्मीद की एक नई किरण जागी हैं। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने अखिल को कृतिम पैर लागने और पढ़ाई फ्री कराने की घोषणां की है। 

विज्ञापन
Bhopal's Akhil, who is unable to walk since birth, will run like other children, Minister Sarang takes up the
अखिल से बात करते मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल निशातपुरा क्षेत्र में रहने वाले 16 साल के अखिल बचपन से चलने में असमर्थ है जिसे लेकर उनके परिवार वाले उम्मीद खो चुके थे कि अब वह कभी चल नहीं पाएंगे, लेकिन मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने उनके जीवन में उम्मीद की एक नई किरण डाली है। मंत्री सारंग मिलने पहुंचे अखिल और उनकी माता रेखा कुशवाहा ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि अखिल के पिता की 2021 में दिल का दौरा पड़ने से  निधन हो गया था और अखिल को जन्म से ही एक पैर नहीं है, जिससे वे दूसरे बच्चों की तरह चल नहीं पाता है। किसी ने बताया मंत्री विश्वास सारंग जी से मिल लीजिए शायद कुछ मदद हो जाए। यही उम्मीद लगाकर आज मंत्री जी से मिलने आए थे मंत्री जी ने भरोसा दिलाया है कि अखिल के पैर लगाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत फोन लगा कर पैर लगाने के निर्देश भी दे दिए हैं। साथ ही अखिल की पढ़ाई की भी जिम्मेदारी संभाल ली है। स्कूल में फोन कर बोल दिया है कि अखिल की फीस माफ कर दी जाए। 
विज्ञापन


मंत्री सारंग बोले- दूसरे बच्चों की तरह चलेगा अखिल
खेल युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि एक बच्च आज मिलने आया था जिसका एक पैर बचपन नहीं है। दुख की बात यह है कि बच्चे के पिता का देहांत हो चुका है। सारंग ने बताया कि बच्चे के पैर लगाया जाएगा और उसकी पढ़ाई भी फ्री कराई जाएगी। इस तरह के बच्चों की मदद के लिए शिविर लगाए जाएंगे, पहले भी इस तरह की शिविरों का जा किया जा चुका है।
विज्ञापन


जन्म से दिव्यांग अखिल को मिला विश्वास का सहारा
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरूवार को भोपाल की करारिया फार्म निवासी दिव्यांग अखिल कुश्वाह को कृत्रिम पैर लगाने, स्कूल की फीस माफ करने के साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। दरअसल मंत्री सारंग के निवास पर हर दिन जनदर्शन होता है। जिसमें भोपाल सहित पूरे प्रदेश के कई जिलों से नागरिक अपनी समस्या लेकर आते हैं। इसी दौरान करारिया फार्म निवासी रेखा कुश्वाह अपनी समस्या लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र अखिल का जन्म से एक पैर नहीं है। जिसके कारण वो चलने में असमर्थ है। उनके पति की हृदयघात से मृत्यु होने जाने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। जिस पर मंत्री सारंग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन कर दिव्यांग को कृत्रिम पैर, स्कूल की फीस माफ करने के साथ ही महिला को संबल कार्ड व आर्थिक सहायता उपल्बध करवाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed