फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Robotic surgery will start in AIIMS before Hamidia, purchase of machines has started, robotic machine

Bhopal: हमीदिया से पहले एम्स में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, मशीनों की खरीदी शुरू,20 करोड़ में आएगी रोबोटिक मशीन

Mon, 17 Feb 2025 07:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 17 Feb 2025 07:17 PM IST
सार

भोपाल के दो बड़े सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी करने की कवायद चल रही है। हमीदिया में स्वीकृति के बाद भी रोबोटिक सर्जरी शुरू नहीं हो पाई है। जबकि की एम्स में स्वीकृति मिलते ही तैयारी जोरो पर है। यहां हमीदिया से पहले शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Bhopal: Robotic surgery will start in AIIMS before Hamidia, purchase of machines has started, robotic machine
एम्स भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के दो बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया और एम्स में रोबोटिक सर्जरी करने की कवायद चल रही है। स्वीकृति मिलने के बाद एम्स भोपाल में इसे लेकर तैयारी तेज हो गई है। एम्स प्रबंधन अस्पताल में जल्द से जल्द सर्जरी शुरू करने का दावा कर रहा है। वहीं हमीदिया अस्पताल में स्वीकृति के एक साल बाद भी रोबोटिक सर्जरी शुरू नहीं हो पाई है। हमीदिया में रोबोटिक सर्जरी लिए 35 करोड़ रुपए बजट भी मिल चुका है। लेकिन इस यूनिट को अभी तक तैयार नहीं किया जा सका है। एम्स के चिकित्सकों का कहना है कि यह एक कंप्यूटराइज्ड तकनीक है, जो डॉक्टर के सहायक के रूप में काम करती है। 
विज्ञापन




प्रदेश का पहला अस्तपल बन सकता है एम्स
एम्स में रोबोटिक सर्जरी शुरू होने के बाद नी व हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी रोबोट करेंगे। यह सुविधा देने वाला एम्स प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल हो सकता है। एम्स प्रबंधन ने करीब 18 से 20 करोड़ की रोबोटिक मशीन की खरीदी प्रक्रिया शुरू कर दी है। एम्स के चिकित्सकों का कहना है कि रोबोटिक नी व हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी का एक्यूरेसी रेट 99 फीसदी होता है। यही वजह है कि इस सेवा को शुरू करने के लिए बीते एक साल से प्रयास कर रहा है। केंद्र से प्रोजेक्ट को अनुमति मिलने के बाद इसमें तेजी आ गई है। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन


निजी अस्पतालों डेढ़ लाख से छह लाख तक खर्च
निजी अस्पतालों में रोबोटिक रिप्लेसमेंट सर्जरी का खर्च करीब डेढ़ लाख से छह लाख तक आता है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर लोग के पहुंच से यह बाहर थी। एम्स में सुविधा मिलने से ज्यादा लोग इस आधुनिक तकनीक का लाभ उठा सकेंगे। एम्स आयुषमान कार्ड वाले मरीजों को यह सुविधा मुफ्त मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह होती है रोबोटिक सर्जरी
रोबोटिक सर्जरी कंप्यूटराइज्ड डिवाइस से की जाएगी, जो चिकित्सक के सहयोगी के रूप में काम करेगी। इसमें सर्जरी के दौरान चिकित्सक रोबोटिक सेटअप का रिमोट हाथ में पहनते हैं। इसमें लगे कैमरे और सेंसर रोबोट घुटने के सारे मूवमेंट और स्थिति को नोट कर उसकी थ्रीडी इमेज तैयार करते हैं। थ्रीडी इमेज के हिसाब से रोबोट सर्जरी का सटीक प्लान तैयार करता है। वह चिकित्सक को बताता है कि हड्डी कितनी खराब है, कितनी और किस जगह से काटने पर क्या परिणाम आ सकते हैं। आपरेशन एक विशेष कंसोल में बैठा सर्जन आपरेशन का काम संभालता है। सर्जन को आपरेशन करने वाली जगह का एक बड़ा 360 डिग्री दृश्य दिखता है। इसके अलावा साथ खड़ा चिकित्सक इस बात की जानकारी देता है कि उपकरण सही जगह पर जाकर अपना काम कर रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed