फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Road Accident: Sports bike of MBBS students collided with divider died

Bhopal Road Accident: MBBS कर रहे छात्रों की स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकराई, दोनों की मौत, खाना खाकर आ रहे थे

Tue, 05 Nov 2024 09:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Nov 2024 09:08 PM IST
सार

हादसे के समय बाइक की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों छात्र उछलकर अलग-अलग दिशाओं में काफी दूर जाकर गिरे थे। एक छात्र के शरीर का बायां हिस्सा और दूसरे छात्र के शरीर का दायां हिस्सा बुरी तरह से छिल गया था।

विज्ञापन
Bhopal Road Accident: Sports bike of MBBS students collided with divider died
स्ड़क हादसे में दो छात्रों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के गांधी नगर इलाके में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब साढ़े तीन बजे एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई। घटना के समय दोनों छात्र ढाबे से खाना खाने के बाद हॉस्टल से लौट रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों छात्रों का आधा-आधा शरीर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक समर्थ पाटीदार (24) मूलतः बड़वानी और रोमिल शाक्य (24) ग्वालियर का रहने वाला था। दोनों गांधी नगर स्थित महावीर मेडिकल कॉलेज में फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। समर्थ के पिता खेती किसानी करते हैं, जबकि रोमिल के पिता नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में इंजीनियर हैं। समर्थ कॉलेज के हॉस्टल में रहता था, जबकि रोमिल द्वारिकाधाम कॉलोनी में किराए से रहता था। सोमवार देर रात समर्थ और रोमिल अपनी यामाहा आर-15 स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर खाना खाने के लिए निकले थे। देर रात दोनों ने चौकसे ढाबे पर खाना खाया और घर के लिए रवाना हो गए। उनसे कुछ देर पहले तीसरा दोस्त विशाल तिवारी वहां से जा चुका था। 
विज्ञापन


डिवाइडर से टकराई बाइक 
खाना खाने के बाद दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर एयरपोर्ट रोड से एयरोसिटी की तरफ जाने वाली सड़क पर पहुंचे। एयरोसिटी रोड पर देर रात करीब साढ़े तीन बजे वह डेढ़ किलोमीटर आगे पहुंचे, तभी उनकी बाइक डिवाइडर पर लगे कनेर के पेड़ से टकराकर बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कुछ देर बाद वहां से निकल रहे दूसरे छात्रों की नजर पड़ी तो उन्होंने विशाल को सूचना दी, जिसके बाद विशाल अपने दोस्तों को लेकर मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक दोनों छात्रों की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरी तरह घायल हो गए छात्र  
हादसे के समय बाइक की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों छात्र उछलकर अलग-अलग दिशाओं में काफी दूर जाकर गिरे थे। एक छात्र के शरीर का बायां हिस्सा और दूसरे छात्र के शरीर का दायां हिस्सा बुरी तरह से छिल गया था। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए थे, जबकि पेड़ भी टूट गया था। पुलिस ने बताया कि इस इलाके में कॉलेज के छात्र रातभर बाइकों से घूमते रहते हैं। पुलिस उन्हें समझाइश देती रहती है, लेकिन रात में उनका घूमना बंद नहीं हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed