फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Rains increased problems for passengers commuting to Bhopal railway station, water is filling up outsi

Bhopal: भोपाल रेलवे स्टेशन में आने-जाने वाले यात्रियों की बारिश में बढ़ी परेशानी, स्टेशन के बाहर भर रहा पानी

Fri, 27 Jun 2025 08:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 27 Jun 2025 08:04 PM IST
सार

भोपाल रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की फजीहत बढ़ गई है। दरअसल मेट्रो स्टेशन निर्णय कार्य के चलते प्लेटफार्म नंबर 6 की तरफ महज आधे घंटे की बारिश में ही दो से तीन फीट तक पानी भरा जा रहा है।वहीं शहर के निचली बस्तियों में भी पानी का भराव हो रहा है।  

विज्ञापन
Bhopal: Rains increased problems for passengers commuting to Bhopal railway station, water is filling up outsi
भोपाल स्टेशन के बाहर पानी का भराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की फजीहत बढ़ गई है। दरअसल मेट्रो स्टेशन निर्णय कार्य के चलते प्लेटफार्म नंबर 6 की तरफ महज आधे घंटे की बारिश में ही दो से तीन फीट तक पानी भरा जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन के अंदर जाने और बाहर आने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि रेलवे स्टेशन के अलावा भोपाल के दूसरे क्षेत्रों में भी पानी भर रहा है, जबकि नगर निगम ऐसी बस्तियों में पानी भराव रोकने के लिए काफी समय से तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए लाखों रुपए खर्च भी किए गए लेकिन एक दिन पहले महज 1 घंटे की तेज बारिश में कई बस्तियों में पानी भर गया जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। शहर में अगर लगातार बारिश का दौर शुरू होता है तो स्थिति और भी गंभीर बन सकती है। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनेगी।
विज्ञापन



तीन मुख्य बुकिंग काउंटर पूरी तरह बंद
भोपाल रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय में करीब ढाई फीट पानी भर गया, जिससे पार्सल बुकिंग और डिलीवरी की व्यवस्था पर असर पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, तीन मुख्य बुकिंग काउंटर पूरी तरह बंद हैं। इसके चलते 400 से ज्यादा लोग अपनी पार्सल बुकिंग नहीं कर पाए हैं या उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बुकिंग पर ज्यादा असर नहीं पड़ा दूसरी जगह से बुकिंग कराई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह जलभराव कल रात से बना हुआ है और अब अधिकतर पानी खाली कर दिया गया है। प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने बताया कि संबंधित टीमें काम कर रहीं हैं जल्द यह व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में कल निकलेगी भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, भक्ति और आध्यात्मिकता का होगा दिव्य संगम
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्थायी बुकिंग काउंटर बनाया
हालात को देखते हुए पार्सल विभाग ने पास ही स्थित एक अन्य कार्यालय को अस्थायी बुकिंग काउंटर में तब्दील कर दिया है, जहां से फिलहाल सीमित स्तर पर कामकाज किया जा रहा है। वहीं डिलीवरी के लिए एक अलग शेड में नया काउंटर खोला गया है, लेकिन संसाधन सीमित होने के कारण यह व्यवस्था लोगों की जरूरतों को पूरा करने में नाकाफी साबित हो रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया जलभराव का कारण स्टेशन के पार्सल कार्यालय के पास की नाली का जाम होना है, जिसकी वजह से बारिश का पानी निकासी नहीं पा सका और पूरा ऑफिस इसकी चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस मेट्रोपॉलिटन रीजन अथॉरिटी में भागीदारी के लिए बनाया प्रतिनिधि, सरकार की योजनाओं पर रखेंगे नजर

एक घंटे की तेज बारिश से सड़कें हो गई थी लबालब
एक घंटे की तेज बारिश में राजधानी भोपाल के अल्पना तिराहा, बाल विहार, जैन नगर, लालघाटी गुफा मंदिर के पास मकानों में, नुक्कड़ वाली माता मंदिर, सैनिक कॉलोनी बैरागढ़ के आसपास मकानों में, शाहजहांनाबाद, महक गार्डन के पास सहित पुराने शहर के कई इलाकों में सड़कें लबालब हो गई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed