{"_id":"6766baa6c7f3eeee7206bb08","slug":"bhopal-pwd-chief-engineer-could-not-answer-the-minister-s-question-sarang-said-you-want-to-flood-bhopal-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal:मंत्री के सवाल का जवाब नहीं दे पाए PWD के चीफ इंजीनियर, सारंग बोले-आप भोपाल में बाढ़ लाना चाहते हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal:मंत्री के सवाल का जवाब नहीं दे पाए PWD के चीफ इंजीनियर, सारंग बोले-आप भोपाल में बाढ़ लाना चाहते हो
Sat, 21 Dec 2024 06:27 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 21 Dec 2024 06:27 PM IST
सार
मंत्री विश्वास सारंग शनिवार को एक्शन मू़ड में दिखे। मंत्री सारंग अल्पना टॉकीज तिराहे पर निर्माणाधीन सड़क एवं नाले का निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय मस्के की क्लास लगा दी।
विज्ञापन
अधिकारियों को फटकार लगाते मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग शनिवार को एक्शन मू़ड में दिखे। मंत्री सारंग भोपाल के हमीदिया रोड के अल्पना टॉकीज तिराहे पर निर्माणाधीन सड़क एवं नाले का निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय मस्के की क्लास लगा दी। मंत्री ने चीफ इंजीनियर से पूछा कि बताओ कितने नाले हैं? अफसर ने जब गोल-मोल जवाब दिया तो मंत्री बोले- जब नाम नहीं मालूम है तो बहस क्यों कर रहे हो? मंत्री ने तत्काल काम करने के निर्देश दिए। सारंग ने कहा कि भोपाल शहर में बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। जिससे 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो जाएंगे। ठेकेदार-अफसरों की तरफ देखते हुए मंत्री ने कहा कि आप भोपाल के नहीं हो। आप शहर में बाढ़ लाना चाहते हो, लेकिन मैं बाढ़ नहीं आने दूंगा। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर मस्के समेत नगर निगम, मेट्रो, जिला प्रशासन और पुलिस अफसर भी मौजूद थे।
बिना सर्वे और प्लानिंग के निर्माण शुरू
चीफ इंजीनियर संजय मस्के समेत पीडब्ल्यूडी के अन्य अधिकारियों से जब मंत्री सारंग ने प्लानिंग और सर्वे की जानकारी मांगी तो वे जवाब नहीं दे सके। इस पर फटकार लगाते हुए मंत्री ने कहा कि बिना सर्वे और प्लानिंग के निर्माण शुरू किया गया है। पातरा नाले में चेनलाइजेशन के लिए निगम से एनओसी भी नहीं ली गई है। नाली निर्माण से पुल पातरा नाले पर दबाव बढ़ेगा और फिर शहर में बाढ़ के हालात पैदा हो जाएंगे। गौरतलब है कि, पीडब्ल्यूडी रॉयल मार्केट से भोपाल टॉकीज तक 4 किमी सड़क को कुल 42 करोड़ रुपए से सीमेंट-कंक्रीट में बदला जा रहा है। यह सड़क हमीदिया रोड यानी, भारत टॉकीज से भोपाल टॉकीज होते हुए रॉयल मार्केट तक निकलेगी। बैरसिया रोड, शाहजहानाबाद और तलैया का भी कुछ हिस्सा प्रोजेक्ट में शामिल है।
प्लान पर मंत्री सारंग ने खड़े किए सवाल
दरअसल इस क्षेत्र में गड्ढों से मुक्ति और जलभराव रोकने के लिए 4 किलोमीटर लंबी डामर रोड को सीमेंट-कंक्रीट में बदला जा रहा है। लेकिन पीडब्ल्यूडी के इस प्रोजेक्ट और प्लान पर ही मंत्री सारंग ने शनिवार को सवाल खड़े कर दिए। मंत्री सारंग महापौर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जब नाले की बनावट देखी तो वे गुस्सा हो गए और मौके पर ही अफसरों की क्लास लगा दी। सारंग ने कलेक्टर से कहा है कि सभी विभागों को एक साथ बैठाएं। सभी के समन्वय से काम हो। यदि एक ही नाले में पानी जाएगा तो भोपाल शहर में बाढ़ की स्थिति बनेगी। काम तत्काल रोकने को कहा है। सर्वे और प्लानिंग करने के बाद ही काम शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
निर्माण से पहले होना था सर्वे
मंत्री सारंग इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि सड़क निर्माण से पहले सर्वे होना था कि कहां से पानी आएगा और किस नाले में जाएगा। कहां पर जलभराव की स्थिति बनेगी। सड़क निर्माण में लापरवाही की जानकारी मिली थी। इसलिए आज पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक, राजस्व और निगम अमले के साथ मौके पर पहुंचे थे। कुछ नाले-नालियों के चैनलाइजेशन को लेकर दिक्कत है।