फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Preparations to remove 400 outsourced employees of Hamidia, service will end from 20th, sit on strike

Bhopal: हमीदिया के 400 आउटसोर्स कर्मचारियों को निकालने की तैयारी,20 तारीख से सेवा हो जाएगी समाप्त,धरने पर बैठे

Thu, 16 Jan 2025 08:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 16 Jan 2025 08:43 PM IST
सार

मीदिया अस्पताल में 400 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।इनमें वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। 20 जनवरी को सेवा समाप्ति का लेटर कर्मचारियों को थमाया गया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने दिन भर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bhopal: Preparations to remove 400 outsourced employees of Hamidia, service will end from 20th, sit on strike
धरने पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीदिया अस्पताल में आउटसोर्स के माध्यम से काम करने वाले 400 कर्मचारियों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारियों को इस महीने की 20 तारीख तक सेवा समाप्ति के लेटर दिए जा चुके हैं। इन कर्मचारियो में वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। अब नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह से ही हमीदिया अस्पताल में हड़ताल पर बैठे रहे हालाकिं शाम होते-होते वहां से चले गए । कर्मचारी लगातार अस्पताल परिसर में नारेबाजी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 17 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। 
विज्ञापन


सालों से कर रहे काम अब कहां जाएं
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि सालों से यहां काम कर रहे हैं अब कहां जाएंगे। सैलरी नहीं मिलने से कर्जा लेकर घर चलाना पड़ रहा है। दरअसल पिछले  2 महीने की सैलरी नहीं मिलने को लेकर हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल कर चुके हैं। अस्पताल में रोजाना 2500 से अधिक मरीज ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) में आते हैं और 60 से अधिक ऑपरेशन किए जाते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के बाहर करने से परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन



कोरोना काल में हुई थी भर्ती
इससे पहले, जीएमसी ने इसे लेकर मैनेजमेंट ने कंपनी को लेटर जारी किया था। बताया जा रहा है कि निकाले जा रहे ये वही कर्मचारी हो सकते हैं, जिनकी नियुक्ति कोविड महामारी के दौरान हुई थी।डीन कविता एन. सिंह ने पहले कहा था कि शासन से स्वीकृत पदों के मुकाबले हमीदिया में 400 कर्मचारी अधिक हैं। वर्तमान में शासन द्वारा स्वीकृत पदों के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1800 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी
जानकारी के लिए बतादें कि हमदिया अस्पताल में 1800 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों में सफाईकर्मी, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वार्ड बॉय, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि शामिल हैं। जीएमसी प्रबंधन की ओर से 1100 से अधिक कर्मचारियों को सैलरी दी जाती है। करीब 700 कर्मचारियों को एजाइल कंपनी की ओर से सैलरी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed