फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Police post started in Hamidia Hospital, police will be present 24 hours, criminal incidents will be s

Bhopal: हमीदिया अस्तपाल में शुरू हुई पुलिस चौकी, 24 घंटे पुलिस रहेगी मौजूद, अपराधिक की घटनाओं पर लगेगी रोक

Fri, 10 Jan 2025 07:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 10 Jan 2025 07:17 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया अब अस्पताल में 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहेगी। अस्पताल परिसर में पुलिस की मौजूदगी से अपराधों पर  लगाम लगेगी।

विज्ञापन
Bhopal: Police post started in Hamidia Hospital, police will be present 24 hours, criminal incidents will be s
हमीदिया में पुलिस चौकी का शुभारंभ करते सांसद आलोक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया। अब अस्पताल में 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहेगी। दरअसल हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों और मरीजों के परिजनों के बीच अक्सर कहासुनी की घटनाएं होती हैं। लड़ाई-झगड़े भी होते हैं। अस्पताल 2000 बिस्तर की होने के करण चौकी की आवश्यकता महसूस हो रही थी। अब अस्पताल परिसर में पुलिस की मौजूदगी से अपराधों पर भी लगाम लगेगी। चौकी के शुभारंभ में शुक्रवार को भोपाल सांसद अलोक शर्मा और पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल, एमआईसी पार्षद मनोज राठौर, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन



अभी केलव दो पुलिस से चलता था काम
गौरतलब है कि हमीदिया में अभी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में इमरजेंसी के पास एक रूम में पुलिस की चौकी संचालित होती है। जिसमें दो पुलिसकर्मियों की दिन में और दो की रात में ड्यूटी रहती है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा चौकी पर ही घटना-दुर्घटना आदि की सूचना दी जाती है। नई बिल्डिंग बनने के बाद चौकी में पुलिस बल भी बढ़ाया जाएगा। जानकारी के लिए बतादें कि पुलिस चौकी की बिल्डिंग के लिए शासन ने 24 लाख रुपए भी मंजूर किए गए थे। पुलिस चौकी के लिए अस्पताल प्रबंधन ने 5500 वर्ग फीट जमीन पुलिस थी। यह अस्पताल परिसर में मुख्य सड़क से लगी हुई है। अस्पताल में 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed