{"_id":"6792481fa4e20752800268ba","slug":"bhopal-pcc-chief-visited-60-assembly-constituencies-in-3-weeks-to-gather-crowd-in-mhow-all-leaders-have-been-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: महू में भीड़ जुटाने 3 हफ्ते में 60 विधानसभा क्षेत्र पहुंचे PCC चीफ, सभी नेताओं को मिली है जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: महू में भीड़ जुटाने 3 हफ्ते में 60 विधानसभा क्षेत्र पहुंचे PCC चीफ, सभी नेताओं को मिली है जिम्मेदारी
Thu, 23 Jan 2025 07:45 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:45 PM IST
सार
महू में होने वाले जैय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। पिछले तीन सप्ताह में उन्होंने 60 विधानसभाओं का दौरा किया है। नेताओं को महू में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के महू में 27 जनवरी को होने वाले जैय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता फील्ड पर जुटे हुए हैं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खडगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 1 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए सभी नेताओं को महू में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सभी कांग्रेसी नेता आला कमान के सामने अपना नंबर बढ़ना चाहते हैं। यही वजह है कि जो नेता नाराज चल रहे थे वह भी फील्ड पर उतरे हैं। इसी कड़ी में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी खुद प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। पिछले तीन सप्ताह में उन्होंने 60 विधानसभाओं का दौरा किया इस दौरान उन्होंने कई सभाएं की जिसमें लोगों से महू पहुंचने के लिए अपील की और मध्य प्रदेश सरकार को जमकर घेरा।
जनता ने हमें विपक्ष की भूमिका निभाने का आदेश दिया
जीतू पटवारी ने कहा कि 14 दिनों से लगातार पश्चिमी मध्यप्रदेश का दौरा करने का हमें सौभाग्य मिला। लोगों में मानसिक रूप से बस गया है कि यदि कोई क्रप्ट सरकार हैं तो वह हैं मप्र भाजपा की मोहन यादव सरकार। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें विपक्ष की भूमिका निभाने का आदेश दिया। हम विपक्ष की भूमिका में संगठन मजबूत करने के लिए संघर्ष करेंगे और संगठन-संघर्ष पर्व के रूप में कांग्रेस पार्टी पूरा वर्ष मनाएगी। पटवारी ने कहा कि संविधान के खिलाफ भाजपा का अंबेडकर विरोधी चेहरा बेनकाव हुआ है। बाबा साहेब ने कहा था कि संविधान जिन हाथों में होगा, वैसा उपयोग होगा, भाजपा संविधान का दुरूपयोग कर रही है। कांग्रेस इसका पूरी शक्ति के साथ विरोध करती है
विधायकों को मिली है जिम्मेदारी
प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के 15 कांग्रेस विधायकों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिनमें भीकनगांव से विधायक झूमा सोलंकी, कसरावद विधायक सचिन यादव, भगवानपुरा विधायक केदार चिड़ा भाई, बड़वानी विधायक मोंटू सोलंकी, राजपुर विधायक बाला बच्चन, बड़वानी विधायक राजन मंडलोई, जोबट विधायक महेश पटेल, झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया, थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया, कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल, मनावर विधायक हीरालाल अलावा, बदनापुर विधायक भंवर सिंह शेखावत सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के नाम शामिल है।