{"_id":"67c999ba3c0ce05575046759","slug":"bhopal-patwari-surrounded-the-government-regarding-the-budget-session-said-the-bigger-the-budget-bjp-brings-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: बजट सत्र को लेकर पटवारी ने सरकार को घेरा, बोले- बीजेपी जितना बड़ा बजट लाएगी उतना प्रदेश पर होगा कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: बजट सत्र को लेकर पटवारी ने सरकार को घेरा, बोले- बीजेपी जितना बड़ा बजट लाएगी उतना प्रदेश पर होगा कर्ज
Thu, 06 Mar 2025 06:23 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 06 Mar 2025 06:23 PM IST
सार
budget session: विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बजट को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की मर्यादा को नहीं मानती। बजट सत्र 40 दिन तक चलता है, लेकिन बीजेपी ने इसे 9 दिन का कर दिया।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा। इससे पहले कांग्रेस सरकार को कई मुद्दों पर घेरने के लिए तैयारी में जुटी हुई है। सत्र शुरू होने से पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बजट को लेकर कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को मर्यादा की नहीं मानती। बजट सत्र 40 दिन दिन तक चलता है, लेकिन बीजेपी ने इसे 9 दिन का कर दिया। जीतू पटवारी ने आगे कहा कि सरकार खुद के विधायक को 15 करोड़ और विपक्ष के विधायकों को जीरो रुपये देती है। बीजेपी वाले जनता का विरोध करते हैं, जो बीजेपी को वोट नहीं देगा उसका विकास नहीं होगा। सरकार जितना बड़ा बजट लाएंगी, उतना कर्ज होगा। कर्ज लो, बजट बनाओ, कमीशन हम कमाओ और सौरभ शर्मा बनाओ ये काम सरकार का है।
विज्ञापन
सरकार अपनी पांच उपलब्धियां बताए
विधायकों से विधानसभा में सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाने को लेकर पटवारी ने कहा कि मैं सरकार से सवाल करता हूं कि सरकार अपनी पांच उपलब्धियां बता दे, मैं सीएम का नागरिक अभिनंदन करूंगा अगर आप पांच नहीं बता पाएं, तो मैं 500 नाकामियां बता दूंगा। बीजेपी की सरकार में महिलाओं, किसान, गरीब, सबको छला गया है। जीतू पटवारी ने आगे कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। पुलिस वाले रिश्वत लेते हुए पकड़े जा रहे हैं। अगर पुलिस वाले वसूली ना करे तो अगले दिन वो सस्पेंड हो जाता है। हमारे प्रदेश में गृह विभाग छुट्टी पर है। ये सरकार नहीं सर्कस चल रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में चल रहा है गुंडा राज : देसाई
गोहद विधायक केशव देसाई को जान से मारने की धमकी पर जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में गुंडा राज चल रहा है, और हमारे एक विधायक को अस्पताल संचालक जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले को हम विधानसभा सत्र में उठाएंगे। एपल हॉस्पिटल संचालक अमित यादव और उनके भाई अंकित यादव पर जान से मारने का इल्जाम है। गोहद से कांग्रेस विधायक केशव देसाई ने विधानसभा में अस्पताल के घोटालों पर प्रश्न उठाने को कहा था, यह मामला मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाई कमान तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
