फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Parents protested outside FIITJEE coaching, demanded the arrest of the coaching owner, police is inves

Bhopal: फिटजी कोचिंग के बाहर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, कोचिंग मालिक के गिरफ्तारी की मांग, पुलिस कर रही जांच

Tue, 28 Jan 2025 06:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 28 Jan 2025 06:39 PM IST
सार

भोपाल में फिटजी कोचिंग के बंद होने के बाद मंगलवार को अभिभावकों ने कोचिंग संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभिभावकों की मांग है कि कोचिंग संस्थान के मालिक को गिरफ्तार किया जाए और उनका बैंक अकाउंट सीज कर अभिभावकों के फंसे हुए पैसे लौटाए जाएं।

विज्ञापन
Bhopal: Parents protested outside FIITJEE coaching, demanded the arrest of the coaching owner, police is inves
अभिभावकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिटजी कोचिंग के बंद होने के बाद अभिभावकों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अभिभावकों ने कोचिंग संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभिभावकों की मांग है कि कोचिंग संस्थान के मालिक डीके गोयल को गिरफ्तार किया जाए और उनका बैंक अकाउंट सीज कर अभिभावकों के फंसे हुए पैसे लौटाए जाएं। इसके अलावा, उन्होंने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त गाइडलाइन बनाने की भी अपील की, ताकि भविष्य में किसी अन्य कोचिंग संस्थान द्वारा ऐसा धोखाधड़ी न किया जा सके।
विज्ञापन




जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
कोचिंग सेंटर के मालिक डीके गोयल की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। भोपाल पुलिस ने इसके लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। इनमें से एक टीम दिल्ली पहुंच चुकी है और गोयल के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस गोयल के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है और उसके ठिकानों की सघनता से तलाशी ली जा रही है।  जिला प्रशासन भी फिट्जी कोचिंग को लेकर बड़ी कार्रवाई करने वाला है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एमपी नगर एसडीएम एलके खरे और बैरागढ़ एसडीएम आदित्य जैन को कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन



संकट में आ गया बच्चों का भविष्य
 एक अभिभावक हैं राकेश ने बताया कि उनका बेटा पिछले चार साल से फिटजी के इंटीग्रेटेड कोर्स में शामिल था। पहले दो साल सब कुछ सही चलता रहा, लेकिन दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह में उन्हें जानकारी मिली कि फिटजी कोचिंग सेंटर बंद हो गया है। इससे न सिर्फ बच्चों का भविष्य संकट में आ गया है, बल्कि अभिभावकों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसी तरह, अभिभावक इप्शिता और मुकेश महावर ने भी अपनी चिंताओं का इज़हार किया। इप्शिता ने कहा कि कोचिंग सेंटर बंद होने से बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं के लिए चिंता बढ़ गई है और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर हो रहा है। मुकेश महावर का कहना था कि उनका बेटा आदित्य महावर 11वीं क्लास में है और कोचिंग सेंटर के बंद होने से वह डिप्रेशन में चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



12 से 15 करोड़ फंसे
जानकारी के अनुसार कोचिंग में  लगभग 700 अभिभावकों के पैसे फंसे हुए हैं, जिनकी राशि कुल मिलाकर 12-15 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। शिकायत के बाद कलेक्ट्रेट ने कोचिंग सेंटर का गुमास्ता रद्द कर दिया है, और प्रशासन ने अभिभावकों को उनके फंसे हुए पैसे वापस दिलाने का आश्वासन दिया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।फिटजी कोचिंग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद, भोपाल के एमपी नगर थाने में कोचिंग के संचालक समेत 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने कोचिंग स्टाफ को पक्ष रखने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed