फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: On FIR against BJP leader in rape case, Jeetu Patwari said- this is anarchy and failure of the wonderf

Bhopal: दुष्कर्म मामले में बीजेपी नेता पर FIR होने पर जीतू पटवारी ने कहा- ये अराजकता और अद्भुत सरकार का फेलियर

Mon, 09 Dec 2024 06:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 09 Dec 2024 06:24 PM IST
सार

विदिशा में भाजपा नेता पर रेप का मामला दर्ज होने पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि बीजेपी नेता का अपनी ही भतीजी के साथ बलात्कार करने का मामला आज सुर्खियां बनी हुई है। ये अराजकता और अद्भुत सरकार का फेलियर है।

विज्ञापन
Bhopal: On FIR against BJP leader in rape case, Jeetu Patwari said- this is anarchy and failure of the wonderf
पीसीसी में जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के विदिशा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी पर रेप का मामला दर्ज होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जमकर हमला बोला है।उन्होंने भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बीजेपी नेता का अपनी ही भतीजी के साथ बलात्कार करने का मामला आज सुर्खियां बनी हुई है। ये अराजकता और अद्भुत सरकार का फेलियर है। पटवारी ने कहा कि सरकार का आज तक कोई प्रयास इन घटनाओं को रोकने के लिए नहीं हुआ।10 दिन पहले एक शिक्षिका के साथ बालाघाट में बीजेपी के नेता ने दुष्कर्म किया, अक्टूबर में इंदौर के महू में सेना के जवानों के साथ जो महिलाएं थी, उनके साथ जो बीजेपी के नेताओं ने किया बहुत ही चर्चित मामला था। दतिया में भी भाजपा नेता ने कुछ लोगों के साथ मिलकर दो महिलाओं के साथ बलात्कार किया, तब नरोत्तम मिश्रा के मुंह में दही जम गया था। 
विज्ञापन



प्रदेश में 17 मिनट में होता है एक बलात्कार
पीसीसी चीफ ने कहा कि आखिर ऐसी सैकड़ों घटनाओं में बीजेपी के नेता ही सामने क्यों आते हैं यह सवाल तो है? उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव में हजारों मामले दब जाते हैं। भोपाल विदिशा समेत पूरे प्रदेश के जिलों में 17 मिनट में एक बलात्कार हो रहे हैं, जनता सरकार का चाल चरित्र चेहरा पहचानें। भाजपा नेताओं पर इस तरीके के मामले सामने आते हैं, तो उन्हें बचाया जाता है ना की कार्रवाई की जाती है। जीतू पटवारी ने कहा कि अभी जो सोलंकी पर रेप का मामला दर्ज हुआ, उसमें  5 से 10 बीजेपी नेता लग गए होंगे उसे बचाने के लिए। 
विज्ञापन


रतलाम की घटना पर संसद में होनी चाहिए चर्चा
जीतू पटवारी ने रतलाम की घटना पर इमरान प्रतापगढ़ी के चर्चा की मांग को लेकर कहा कि रतलाम में मुस्लिम बच्चों की पिटाई मामले की संसद में चर्चा होनी चाहिए। बात सही है कि यह सोच कि 2 नाबालिग बच्चों को तीन बालिग बच्चे जय सियाराम बोलने के लिए बोल रहे हैं। वीडियो भी आया है, भगवान राम ने कभी नहीं कहा जोर जबस्ती के लिए। आखिर यह लोग हैं कौन ? यह सोच कौन सी है यह विचार कौन सा है, जिसके चलते ही यह स्थिति बन रही है। अगर इसके लिए कोई दोषी है, तो वह बीजेपी और आरएसएस। जिन्होंने इस तरीके की मानसिकता बना दी है कि क्रूरता से धर्म का प्रचार करना। मैं मानता हूं इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है तो सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


जातिगत जनगणना इस देश और प्रदेश की आवश्यकता
पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि जातिगत जनगणना इस देश और प्रदेश की आवश्यकता है। इस देश के संसाधन पर गरीब का हक है और गरीब और अमीर का फासला तभी पता चल सकता है, जब जातिगत जनगणना होगी। इसका आह्वान और मैसेज हम प्रदेश की जनता को 16 तारीख को देंगे। जातिगत जनगणना करवाने का संकल्प लेंगे। वचन पत्र का पालन हो, बेटियों की रक्षा हो और जो बीजेपी का झूठ फरेब और पाखंड है, वो सार्वजनिक हो।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed